Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं ‘बिन्तांग आदिपूर्णा’ सम्मान से सम्मानित किए जाने पर पीएम मोदी ने कहा-यह पुरस्कार इंडोनेशिया के लोगों के स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक

मनोरंजन

तीन तलाक के मुद्दे पर आवाज़ बुलंद करती हार्ड हिटिंग फ़िल्म 'रिवाज'

16 मार्च, 2025 10:32 AM
तीन तलाक के मुद्दे पर बॉलीवुड में राज बब्बर की फिल्म 'निकाह' सहित कई फिल्में आई हैं मगर इन दिनों ज़ी5 पर रिलीज हुई फ़िल्म रिवाज की चर्चा हो रही है जो इसी मुद्दे पर बेस्ड है। तीन तलाक के विरुद्ध एक महिला की लड़ाई दर्शाती यह फ़िल्म हार्ड हिटिंग है। प्रोडूसर कशिश ख़ान ने एक एक अच्छी फ़िल्म बनाकर इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है। 
 
फ़िल्म रिवाज एक दृढ़ इच्छाशक्ति रखने वाली महिला ज़ैनब शेख की स्टोरी बयान करती है, जो तीन तलाक़ के पुराने कानून के विरुद्ध आवाज़ बुलंद करती है। ज़ैनब शेख का किरदार मायरा सरीन ने निभाया है बल्कि जिया है। मायरा ने जिस ईमानदारी के साथ अदाकारी की है वह देखने लायक है। कई मंझे हुए कलाकारों के साथ उन्होंने अपनी कुशल अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया है और फ़िल्म के मुख्य पात्र को स्क्रीन पर असरदार ढंग से पेश किया है। उनकी संवाद अदायगी हो, या चेहरे का एक्सप्रेशन, भावनाओं को प्रकट करना हो या कोई दिल को चुभने वाला डायलॉग बोलना हो, मायरा माहिर नज़र आई हैं।
 
"इनका जब मन होगा तलाक दे देंगे, जब मन होगा माफी मांगकर निकाह की बात कर लेंगे।" ज़ैनब का यह संवाद औरत के दर्द को बयां करता है। फिर वह आगे कहती है "मैं कसम खाती हूँ, तेरे जैसे लोगों का गुरुर तोड़ूंगी।"
 
"तलाक औरत दे या मर्द दे, नुकसान तो परिवार का ही होता है." इस तरह के संवाद के जरिये फ़िल्म में कई सन्देश भी दिए गए हैं।
 
"यह लड़ाई मेरे अकेले की नहीं है।" जब फ़िल्म में ज़ैनब यह डायलॉग बोलती है तो लगता है कि वह पूरे समाज का प्रतिनिधित्व कर रही है और अन्याय के खिलाफ  लड़ाई लड़ रही है।
 
एक वकील के रूप में मिथुन चक्रवर्ती की भूमिका महत्वपूर्ण है। वहीं वकील के रोल में ज़ाकिर खान का यह संवाद "तीन तलाक कानून खत्म करने से देश का मुसलमान खुश नहीं होगा।" बहस को जन्म देता है जिसपर मिथुन चक्रवर्ती कहते हैं कि अल्लाह को तलाक पसन्द नहीं है।" ट्रिपल तलाक के खिलाफ मिथुन चक्रवर्ती अपने क्लाइंट के हक की लड़ाई लड़ते नजर आते हैं।
 
ज़ैनब शेख के किरदार को मायरा सरीन ने नेचुरल तरीके से निभाया है।इस प्रोजेक्ट के साथ, मायरा ने अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर दी है। रिवाज की कहानी और जैनब जैसे किरदारों ने समाज में बदलाव की लहर पैदा की, जिससे प्रेरित होकर मोदी जी ने ट्रिपल तलाक कानून लागू किया, जिससे महिलाओं को सम्मान और अधिकार मिले।फ़िल्म का निर्देशन बहुत बढ़िया है।
 
"तू मेरा नाम है " जैसे फ़िल्म में मधुर गीत भी हैं। इस हार्ड हिटिंग और संवेदनशील मुद्दे पर बनी फिल्म रिवाज आप ज़ी5 पर देख सकते हैं।
 
Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया