Tuesday, August 25, 2026
BREAKING
भारत की सभ्यतागत विशिष्टताओं को तकनीक और नवोन्मेष से जोड़ें : पीएम मोदी पहली तिमाही में घरों की कीमतों में बढ़त घटकर 3.6% हुई: RBI दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति बोले- अमेरिका बदले अपना रवैया निःस्वार्थ और निर्लोभी लोगों से मित्रता करने वाला कभी दुःखी नहीं होता : पीएम मोदी तैयार हो रही है महिलाओं की NSG कमांडो बैच, पहला कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू, काउंटर टेरर ऑपरेशन में बढ़ेगी भागीदारी UPI के 10 साल: भारत के डिजिटल भुगतान की क्रांति अब 11 देशों तक पहुंची मध्य पूर्व तनाव और एक्सपायरी से दबाव में बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती गिरावट घर बैठे मिलेगी डाक विभाग की सेवाएं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लॉन्च किया ‘डाक सेवा’ ऐप शेयर बाजार की साइबर सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, SEBI ने लॉन्च किया ‘साइबर सुरक्षा पोर्टल’

दुनिया

तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति बोले- अमेरिका बदले अपना रवैया

25 अगस्त, 2026 01:17 PM

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि अमेरिका को ईरान के प्रति अपना लहजा और रवैया बदलना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि दबाव और धमकी की नीति से बातचीत और समाधान की प्रक्रिया और जटिल हो सकती है।

ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, उन्होंने कहा कि अमेरिका को ईरान के साथ अपने संबंधों में दबाव और धौंस के बजाय ऐसी नीति अपनानी चाहिए, जो बातचीत को आगे बढ़ाने में मदद करे।

ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका से ईरान के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि ये प्रतिबद्धताएं ईरान के वैध अधिकारों और अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुरूप होनी चाहिए।

पेजेशकियन उम्मीद जताई कि अमेरिका-ईरान शांति समझौते के ज्ञापन (MoU) में तय लक्ष्यों को दोनों पक्षों की इच्छाशक्ति और सहयोग जारी रहने से हासिल किया जा सकेगा।

18 जून को अमेरिका और ईरान ने एक MoU पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत दोनों देशों को अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए 60 दिनों के भीतर बातचीत करनी थी। यह समयसीमा 17 अगस्त को समाप्त हो गई। हालांकि, दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के कारण बातचीत की आगे की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

पेजेशकियन का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाते हुए नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। अमेरिकी अधिकारियों ने करीब 60 व्यक्तियों, संस्थाओं और जहाजों को निशाना बनाने वाले नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। ईरान ने इन कदमों का विरोध करते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ईरानी अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकी दबाव के बावजूद तेहरान अपनी आर्थिक और राजनीतिक नीतियों पर कायम रहेगा।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा को नई चेतावनी: ऑटो सेक्टर पर टैरिफ बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा को नई चेतावनी: ऑटो सेक्टर पर टैरिफ बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की धमकी

होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला : इंजन रूम क्षतिग्रस्त, नियंत्रण खोकर रुका जहाज; चालक दल पूरी तरह सुरक्षित

होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला : इंजन रूम क्षतिग्रस्त, नियंत्रण खोकर रुका जहाज; चालक दल पूरी तरह सुरक्षित

न्यूजीलैंड में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगा प्रतिबंध

न्यूजीलैंड में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगा प्रतिबंध

बांग्लादेश में गैस संकट गहराया, फैक्ट्रियां बंद होने लगीं; हजारों श्रमिकों पर असर

बांग्लादेश में गैस संकट गहराया, फैक्ट्रियां बंद होने लगीं; हजारों श्रमिकों पर असर

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की सख्ती, पीजीएसए ने न‍ियम तोड़ने वाले जहाजों को दी जब्ती की चेतावनी

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की सख्ती, पीजीएसए ने न‍ियम तोड़ने वाले जहाजों को दी जब्ती की चेतावनी

बांग्लादेश में रिटायर्ड हिंदू टीचर और परिवार के सदस्यों की हत्या पर वीएचपी में आक्रोश, सरकार से कार्रवाई की मांग

बांग्लादेश में रिटायर्ड हिंदू टीचर और परिवार के सदस्यों की हत्या पर वीएचपी में आक्रोश, सरकार से कार्रवाई की मांग

यूक्रेन-नॉर्वे के बीच बड़ा रक्षा समझौता, जेलेंस्की ने नॉर्वे के साथ ‘एलिजाबेथ’ समझौते पर किए हस्ताक्षर

यूक्रेन-नॉर्वे के बीच बड़ा रक्षा समझौता, जेलेंस्की ने नॉर्वे के साथ ‘एलिजाबेथ’ समझौते पर किए हस्ताक्षर

रूस का बड़ा दावा: 12 घंटे में यूक्रेन के 250 ड्रोन मार गिराए, 19 इलाकों में एयर डिफेंस सक्रिय

रूस का बड़ा दावा: 12 घंटे में यूक्रेन के 250 ड्रोन मार गिराए, 19 इलाकों में एयर डिफेंस सक्रिय

मोहसिन रेजाई की चेतावनी, अमेरिका के आर्थिक युद्ध में साथ देने वाले देश ईरान के दुश्मन

मोहसिन रेजाई की चेतावनी, अमेरिका के आर्थिक युद्ध में साथ देने वाले देश ईरान के दुश्मन

भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील करीब पूरी हुई, कानूनी और तकनीकी भाषा पर काम जारी : अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील करीब पूरी हुई, कानूनी और तकनीकी भाषा पर काम जारी : अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर