Tuesday, August 25, 2026
BREAKING
भारत की सभ्यतागत विशिष्टताओं को तकनीक और नवोन्मेष से जोड़ें : पीएम मोदी पहली तिमाही में घरों की कीमतों में बढ़त घटकर 3.6% हुई: RBI दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति बोले- अमेरिका बदले अपना रवैया निःस्वार्थ और निर्लोभी लोगों से मित्रता करने वाला कभी दुःखी नहीं होता : पीएम मोदी तैयार हो रही है महिलाओं की NSG कमांडो बैच, पहला कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू, काउंटर टेरर ऑपरेशन में बढ़ेगी भागीदारी UPI के 10 साल: भारत के डिजिटल भुगतान की क्रांति अब 11 देशों तक पहुंची मध्य पूर्व तनाव और एक्सपायरी से दबाव में बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती गिरावट घर बैठे मिलेगी डाक विभाग की सेवाएं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लॉन्च किया ‘डाक सेवा’ ऐप शेयर बाजार की साइबर सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, SEBI ने लॉन्च किया ‘साइबर सुरक्षा पोर्टल’

राष्ट्रीय

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी

25 अगस्त, 2026 01:18 PM

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग की ओर से अगले दो से तीन घंटों के लिए पूरी दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, न्यू दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली, और वेस्ट दिल्ली में तेज हवाओं (लगभग 60 किमी/घंटा) के साथ बिजली गिरने, तूफान, और भारी बारिश की बहुत ज्यादा आशंका है, जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी कर दी गई है।

सुबह से ही बारिश शुरू होने की वजह से कई इलाकों में सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। इससे लोगों को ऑफिस जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से पहले तो ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन बाद में इसे रेड अलर्ट में तब्दील कर दिया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, जौनपुर, झांसी, कुशीनगर, महोबा, मऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, शामली, सुल्तानपुर और वाराणसी में तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटा) के साथ तूफान और बिजली गिरने की आशंका के साथ ही मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

वहीं, केरल के कन्नूर, कासरगोड, कोझिकोड, लक्षद्वीप, मलप्पुरम, त्रिशूर, वायनाड; मध्य प्रदेश के छतरपुर, दतिया, ग्वालियर, निवाड़ी, पन्ना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़; हरियाणा के पानीपत, सोनीपत और उत्तराखंड के बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल में भी तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटा) के साथ तूफान और बिजली गिरने की आशंका के साथ ही मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग की ओर से चेतावनी देते हुए कहा गया है कि प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे शरण न लें, सड़क/ट्रैफिक की स्थिति देखें, अनावश्यक यात्रा से बचें और संबंधित एजेंसियों की ओर से जारी अन्य सलाहों का पालन करें।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत की सभ्यतागत विशिष्टताओं को तकनीक और नवोन्मेष से जोड़ें : पीएम मोदी

भारत की सभ्यतागत विशिष्टताओं को तकनीक और नवोन्मेष से जोड़ें : पीएम मोदी

निःस्वार्थ और निर्लोभी लोगों से मित्रता करने वाला कभी दुःखी नहीं होता : पीएम मोदी

निःस्वार्थ और निर्लोभी लोगों से मित्रता करने वाला कभी दुःखी नहीं होता : पीएम मोदी

तैयार हो रही है महिलाओं की NSG कमांडो बैच, पहला कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू, काउंटर टेरर ऑपरेशन में बढ़ेगी भागीदारी

तैयार हो रही है महिलाओं की NSG कमांडो बैच, पहला कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू, काउंटर टेरर ऑपरेशन में बढ़ेगी भागीदारी

घर बैठे मिलेगी डाक विभाग की सेवाएं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लॉन्च किया ‘डाक सेवा’ ऐप

घर बैठे मिलेगी डाक विभाग की सेवाएं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लॉन्च किया ‘डाक सेवा’ ऐप

यूपीआई के 10 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, इस डिजिटल पेमेंट क्रांति पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए

यूपीआई के 10 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, इस डिजिटल पेमेंट क्रांति पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए

एस जयशंकर और मंटुरोव ने भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 27वीं बैठक में अहम दस्तावेज पर किए हस्ताक्षर

एस जयशंकर और मंटुरोव ने भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 27वीं बैठक में अहम दस्तावेज पर किए हस्ताक्षर

महाराष्ट्र पहाड़ हादसा : आईफोन नहीं, पारिवारिक कलह थी वजह, परिजनों ने नकारा अफवाहों का दौर, माता-पिता को एक देखना चाहता था बेटा

महाराष्ट्र पहाड़ हादसा : आईफोन नहीं, पारिवारिक कलह थी वजह, परिजनों ने नकारा अफवाहों का दौर, माता-पिता को एक देखना चाहता था बेटा

छात्रों की गूंज अभियान का समर्थन न करने पर कांग्रेस के 4 दिग्गज नेताओं को कारण बताओ नोटिस, 72 घंटे में मांगा जवाब

छात्रों की गूंज अभियान का समर्थन न करने पर कांग्रेस के 4 दिग्गज नेताओं को कारण बताओ नोटिस, 72 घंटे में मांगा जवाब

विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश, ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पर लगाया धमकी देने का आरोप

विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश, ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पर लगाया धमकी देने का आरोप

हमेशा हिंदुओं को क्यों निशाना बनाते हो?, राहुल गांधी के बयान पर भड़के किरेन रिजिजू

हमेशा हिंदुओं को क्यों निशाना बनाते हो?, राहुल गांधी के बयान पर भड़के किरेन रिजिजू