Monday, June 08, 2026
BREAKING
मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय है : डा. अर्चना गुप्ता ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में 30 लाख की लागत से बने ‘एस्पिरेशनल टॉयलेट’ का मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन यूरिया-एनपीके के दाम बढ़ाकर खेती-किसानी को बर्बाद करने पर तुली बीजेपी : भूपेंद्र हुड्डा श्रद्धालु तीर्थ स्थानों से अपने भीतर लेकर लौटता है नई ऊर्जा, प्रेरणा व चेतना : मुख्यमंत्री सैनी सीपीए सम्मेलन में पहुंचे देशभर के दिग्गज, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने किया सम्मान हरियाणवी गायक पेप्सी शर्मा का निधन, राष्ट्रीय लोक दल ने जताया दुख श्रम मंत्री अनिल विज का नई श्रम संहिताओं पर सुझाव, पूरे देश में लागू हों एक समान नियम सिरसा के दमकल विभाग में कर्मचारियों और संसाधनों की कमी चिंताजनक : कुमारी सैलजा सत्ता हमारे लिए सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है: नायब सिंह सैनी मशोबरा में खुला प्रदेश का पहला महिला नशा मुक्ति केंद्र, टांडा अस्पताल में खोला जाएगा दूसरा केंद्र

पंजाब

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में पंजाब की नशों के खिलाफ लड़ाई और मजबूत; वर्ष 2026-27 के लिए 42.95 करोड़ रुपये की कार्य योजना प्रस्तावित

08 जून, 2026 08:52 PM

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नशा-मुक्त, स्वस्थ और प्रगतिशील पंजाब के निर्माण के संकल्प को और सुदृढ़ करते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज पंजाब भवन, चंडीगढ़ में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन तथा नेशनल एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीज़न्स के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए राज्य कार्य योजनाओं को अंतिम रूप देने संबंधी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में गृह मामले, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, युवा सेवाएं एवं खेल, सूचना एवं जनसंपर्क, पंजाब कौशल विकास मिशन, जेल विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार नशे की समस्या से निपटने के लिए एक व्यापक, परिणाम-केंद्रित और बहु-विभागीय रणनीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नशों की रोकथाम, जागरूकता, उपचार, पुनर्वास तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भी ठोस कदम उठा रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन के तहत वर्ष 2026-27 के लिए 42.95 करोड़ रुपये की राज्य कार्य योजना प्रस्तावित की गई है। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग नशों की रोकथाम, जागरूकता अभियानों, जीवन कौशल शिक्षा, परामर्श सेवाओं, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास कार्यक्रमों, क्षमता निर्माण गतिविधियों तथा समुदाय आधारित हस्तक्षेपों के लिए किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब के युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और सामुदायिक स्तर पर जागरूकता अभियानों को और मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों और युवा सहभागिता को प्रोत्साहित कर युवाओं को सकारात्मक दिशा की ओर प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों, काउंसलरों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस अधिकारियों और अन्य फ्रंटलाइन कर्मियों के लिए विशेष क्षमता निर्माण कार्यक्रम चलाए जाएंगे ताकि वे नशों से संबंधित चुनौतियों की पहचान और समाधान में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकें।

पुनर्वास संबंधी चर्चा करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि नशा प्रभावित व्यक्तियों के लिए परामर्श, उपचार, पुनर्वास तथा कौशल विकास एवं रोजगार संबंधी प्रशिक्षण के अवसरों का विस्तार किया जाएगा ताकि उनकी समाज में सम्मानजनक पुनर्वापसी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों जैसे संवेदनशील वर्गों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

डॉ. बलजीत कौर ने नेशनल एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीज़न्स के तहत प्रस्तावित कार्य योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक, सुरक्षित और स्वस्थ जीवन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों के लिए कल्याणकारी सेवाओं, जागरूकता गतिविधियों तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को और मजबूत किया जाएगा।

बैठक के दौरान डॉ. बलजीत कौर ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने बजट और कार्य योजनाओं संबंधी सुझाव शीघ्र भेजने के निर्देश दिए ताकि राज्य कार्य योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है और पंजाब सरकार इस समस्या के उन्मूलन के लिए जन आंदोलन खड़ा करने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
डॉ. बलजीत कौर ने दोहराया कि पंजाब सरकार नशों के उन्मूलन, सामाजिक कल्याण व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा लोगों के लिए सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध पंजाब के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार के इन प्रयासों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशों से दूर रखकर उन्हें विकास और प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ना है।
इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव श्री गुरकिरत किरपाल सिंह, आईएएस, निदेशक डॉ. शेना अग्रवाल, आईएएस, विशेष सचिव श्री केशव हिंगोनियां, आईएएस तथा मिशन निदेशक, पंजाब स्किल डेवलपमेंट मिशन, श्रीमती अमृता सिंह, आईएएस, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

गैंगस्टरां ते वार का 139वां दिन: पंजाब पुलिस ने 469 स्थानों पर छापेमारी की; 263 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 139वां दिन: पंजाब पुलिस ने 469 स्थानों पर छापेमारी की; 263 गिरफ्तार

सी.ई.ओ. पंजाब ने एस.आई.आर. के लिए तैनात अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाया

सी.ई.ओ. पंजाब ने एस.आई.आर. के लिए तैनात अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाया

नशों से मनोभावों को व्यक्त करने तक: ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब के 15 जिलों के सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में आर्ट थेरेपी से संवर रही हैं कई जिंदगियां

नशों से मनोभावों को व्यक्त करने तक: ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब के 15 जिलों के सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में आर्ट थेरेपी से संवर रही हैं कई जिंदगियां

‘मिशन रोजगार’ जारी रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 355 और युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा, पंजाब में सरकारी नौकरियों के लिए सिर्फ योग्यता ही एकमात्र मापदंड

‘मिशन रोजगार’ जारी रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 355 और युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा, पंजाब में सरकारी नौकरियों के लिए सिर्फ योग्यता ही एकमात्र मापदंड

भगवंत मान सरकार बातचीत और सहमति के माध्यम से कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध; वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा शिक्षा विभाग की 5 यूनियनों के साथ बैठकें

भगवंत मान सरकार बातचीत और सहमति के माध्यम से कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध; वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा शिक्षा विभाग की 5 यूनियनों के साथ बैठकें

उद्योग और निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है पंजाब: अमन अरोड़ा

उद्योग और निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है पंजाब: अमन अरोड़ा

हरजोत सिंह बैंस द्वारा “मिशन क्लीन पंजाब” की शुरुआत; सभी एम.सी. अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक फील्ड में रहेंगे

हरजोत सिंह बैंस द्वारा “मिशन क्लीन पंजाब” की शुरुआत; सभी एम.सी. अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक फील्ड में रहेंगे

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 13 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का शुभारंभ

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 13 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का शुभारंभ

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने 33 पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने 33 पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

बिजली कनेक्शन को लेकर लोगों को बड़ी राहत! पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट सुनाया फैसला

बिजली कनेक्शन को लेकर लोगों को बड़ी राहत! पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट सुनाया फैसला