Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

राष्ट्रीय

डीजल से लदी मालगाड़ी के 18 डिब्बों में आग लगी, कई ट्रेनें रद्द

13 जुलाई, 2025 04:34 PM

चेन्नई। दक्षिण रेलवे के चेन्नई बीच-अरक्कोणम खंड पर तिरूवल्लुर स्टेशन के पास रविवार को डीजल से लदी मालगाड़ी के कम से कम 18 टैंकरों में आग लग गई और कई टैंकर पटरी से उतर गए जिसके कारण कई एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। दक्षिण रेलवे के सूत्रों के मुताबिक आज सुबह लगभग 05:30 बजे चेन्नई हार्बर से वालाजाह रोड साइडिंग जा रही डीजल से लदी मालगाड़ी के बीच के टैंकर में आग लग गयी तथा कई अन्य टैंकर पटरी से उतर गए। आग से पूरे इलाके में काला धुआं भर गया और प्रशासन ने स्थानीय लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने का प्रयास शुरू कर दिया।

इंजन के बाद तीसरे टैंकर में आग लग गई जो 19वें टैंकर तक फैल गई। लोको पायलट ने तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाए और तिरुवल्लूर के स्टेशन मास्टर ने एहतियाती सुरक्षा उपाय के रूप में ओवरहेड बिजली आपूर्ति बंद कर दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दलों ने करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। राहत और बचाव कार्य तथा पटरियों की मरम्मत युद्धस्तर पर जारी है।

सूत्रों ने बताया कि दक्षिण रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महाप्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक, जिला प्रशासन, एनडीआरएफ और अग्निशमन एवं बचाव सेवाओं के साथ निकट समन्वय में बचाव और बहाली कार्यों की निगरानी के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं। ऐहतियात के तौर पर आसपास के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। चेन्नई जाने वाले आस-पास के स्टेशनों और रास्ते में रुकी ट्रेनों में फंसे यात्रियों को मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एमटीसी) की बसों के माध्यम से वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था प्रदान की गयी।

घटना के बाद चेन्नई सेंट्रल से शुरू होने वाली या वहां समाप्त होने वाली कुल 12 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और कई अन्य ट्रेनों का या तो मार्ग बदल दिया गया या उन्हें समय से पहले ही समाप्त कर दिया गया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं