Friday, November 27, 2026
BREAKING
• भारत में रिटेल लोन ग्रोथ 19% पर मजबूत, गोल्ड और अनसिक्योर्ड लोन में बढ़ते बकाया से बढ़ी चिंता • शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की एसेट क्वालिटी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर, कर्ज 127 लाख करोड़ रुपए पहुंचा: सरकार • 8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल • गेंदबाजों ने दूसरे सेशन में कराई भारत की वापसी, टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 131/4 • World Chess Championship : गुकेश और सिंदारोव के बीच लगातार तीसरी बाजी ड्रॉ • 'यकीन करना मुश्किल है फिर बाहर कर दिया', सिराज को जगह न मिलने से नाखुश पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स • 'चौथे और पांचवें दिन उनकी स्पिन काम आती', जडेजा को बाहर रखने पर सुनील गावस्कर ने उठाए सवाल • स्पेन ने कटाया डेविस कप के सेमीफाइनल का टिकट, ऑस्ट्रिया को 2-0 से दी शिकस्त • प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह

हरियाणा

डा. अर्चना गुप्ता ने विधिवत रूप से ग्रहण किया प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

03 जून, 2026 08:37 PM

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने बुधवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में पदग्रहण समारोह में विधिवत रूप से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने भी पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और भरोसा दिया कि उन्हें जो दायित्व मिला है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, सह प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र नागर, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा के अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, सांसद सुभाष बराला, सांसद संजय भाटिया, सांसद कार्तिकेय शर्मा, सांसद रेखा शर्मा सहित मंत्रियों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता को नए दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भाजपा हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भाजपा में कोई भी जिम्मेदारी छोटी या बड़ी नहीं होती। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक हर पद संगठन की मजबूती में समान रूप से महत्वपूर्ण है। यदि बूथ अध्यक्ष अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा से कार्य करता है तो वही मेहनत पार्टी को सत्ता तक पहुंचाती है और सत्तारूढ़ पार्टी के नेतृत्व को मजबूत बनाती है।


उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां बूथ अध्यक्ष प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकता है, देश का गृहमंत्री बन सकता है और चाय बेचने वाले का बेटा प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचना संगठन की कार्यकर्ता आधारित संस्कृति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी चाहे किसी भी स्तर की हो, यदि उसे समर्पण और ईमानदारी तथा निष्ठा से निभाया जाए तो संगठन व्यक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है।


डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मेरी इस यात्रा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित प्रदेश के सभी पूर्व अध्यक्षों का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री रहते हुए तीन-तीन जिम्मेदारियां निभाई। उनके चेहरे पर कभी थकान और शिकन नहीं देखी। मुख्यमंत्री लगातार कार्यकर्ताओं में उर्जा भरते रहे और तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाई। परिस्थिति कैसी भी लगातार काम करने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से प्रेरणा मिलती है।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा के प्रत्येक नागरिक और कार्यकर्ता के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं तथा लगातार कार्यकर्ताओं की चिंता करते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन ने जो भरोसा जताया है उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगी।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पद सीमित होते हैं और सभी को संगठनात्मक दायित्व मिल पाना संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि उनका यह प्रयास रहेगा कि प्रदेश के सभी 27 जिलों के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने काम करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक महिला कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और मार्गदर्शन के बल पर वह इस जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगी।


डा. अर्चना गुप्ता ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, सांसद कार्तिक शर्मा, रेखा शर्मा तथा संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मिले अनुभव तथा वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिन क्षेत्रों में अपेक्षित सफलता नहीं मिली, वहां संगठन को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 90 विधानसभा में चुनाव जीतने की चुनोती हमारे कंधो पर है जिसे कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस लक्ष्य को पूरा करेंगी। उन्होंने अपने माता-पिता, पति अनिल गुप्ता तथा सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग के प्रति आभार जताया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा

लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा

हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज

संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज

सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला

सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला

पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, विपुल गोयल से वापस लिया सिविल एविएशन विभाग; CM सैनी खुद संभालेंगे

हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, विपुल गोयल से वापस लिया सिविल एविएशन विभाग; CM सैनी खुद संभालेंगे

सत्ता में रहते कांग्रेस को क्यों याद नहीं आया संविधान, सत्ता से बाहर होते ही करने लगी संविधान की बात : अनिल विज

सत्ता में रहते कांग्रेस को क्यों याद नहीं आया संविधान, सत्ता से बाहर होते ही करने लगी संविधान की बात : अनिल विज

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड