Wednesday, November 04, 2026
BREAKING
• पीएम मोदी 5 नवंबर को एशियन पैरा गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे संवाद • भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री दो दिवसीय दौरे पर काठमांडू पहुंचे • ग्लोबल साउथ के देशों को मिलेगा सस्ती और टिकाऊ तकनीक का लाभ, CSIR-DAKSHIN के बीच समझौता • भारतीय रेलवे ने अक्टूबर में दर्ज की अब तक की सबसे अधिक माल ढुलाई, 145.07 मिलियन टन पहुंचा आंकड़ा • NTPC की 2032 तक बिजली उत्पादन क्षमता 149 GW करने की योजना, 58 GW की होगी बढ़ोतरी • जितिन प्रसाद ने पोलैंड का किया दौरा, AI और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर • पीयूष गोयल ने आर्थिक साझेदारी बढ़ाने के लिए डेनमार्क के मंत्री के साथ की बातचीत, आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर बनी सहमति • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को मिला नया गौरव: मुख्‍यमंत्री योगी • गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आज • ‘आत्मज्ञान से मिलती है आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास’, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित

दुनिया

ट्रंप ने माना- ईरान युद्ध ने मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के नुकसान में निभाई भूमिका

04 नवंबर, 2026 05:23 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार किया है कि ईरान के साथ युद्ध ने मंगलवार को हुए मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को हुए नुकसान में भूमिका निभाई। इस बीच, डेमोक्रेटिक पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों पर नियंत्रण हासिल करने की तैयारी में है। इससे ट्रंप के विधायी एजेंडे को चुनौती मिल सकती है।

फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी ऐसे विधेयक उनके पास भेजेगी, जिन्हें वह ‘बेतुका’ मानते हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसे विधेयकों को वीटो कर देंगे।

मंगलवार को अमेरिका में मिडटर्म चुनाव संपन्न हुआ। शुरुआती नतीजों में राष्ट्रपति ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी साफतौर पर पिछड़ती दिख रही है। वहीं विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने दोनों सदनों में बढ़त बना ली है।

प्रतिनिधि सभा में कुल 435 सीटें हैं और सभी सीटों पर चुनाव हुए। शुरुआती रुझानों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी 147 सीटों पर आगे चल रही है। राष्ट्रपति ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी 88 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

वहीं, सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर चुनाव हुए। इनमें भी डेमोक्रेट्स आगे चल रहे हैं। सीनेट में बहुमत के लिए 51 सीटों की जरूरत होती है।

फिलहाल सीनेट में रिपब्लिकन के पास 53 सीटें हैं, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 45। इसके अलावा 2 निर्दलीय सांसद भी हैं, जो डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करते हैं। इस तरह दोनों पक्षों के बीच सीटों का अनुपात 53-47 है।

फ्लोरिडा में गवर्नर पद के लिए हुए चुनाव में बायरन डोनाल्ड्स जीते तो यहीं से प्रतिनिधि सभा की सीट भारतीय मूल की पिया डांडिया ने अपने नाम की।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

क्यूबा की उप विदेश मंत्री से मिले भारतीय राजदूत, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई

क्यूबा की उप विदेश मंत्री से मिले भारतीय राजदूत, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई

‘अगर मैं चुनाव मैदान में होता तो रिपब्लिकन पार्टी भारी जीत दर्ज करती’: ट्रंप

‘अगर मैं चुनाव मैदान में होता तो रिपब्लिकन पार्टी भारी जीत दर्ज करती’: ट्रंप

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में ट्रंप के दो साल के कार्यकाल का होगा आकलन

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में ट्रंप के दो साल के कार्यकाल का होगा आकलन

ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ने के आसार, तेहरान ने अमेरिकी हमलों का जवाब देने की चेतावनी दी

ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ने के आसार, तेहरान ने अमेरिकी हमलों का जवाब देने की चेतावनी दी

भूटान में पीएम मोदी के सम्मान में बनाया गया पवित्र स्तूप, किरेन रिजिजू ने राजा का जताया आभार

भूटान में पीएम मोदी के सम्मान में बनाया गया पवित्र स्तूप, किरेन रिजिजू ने राजा का जताया आभार

अगर डेमोक्रेट्स जीते तो मैं बन जाऊंगा 'मिस्टर वीटो' : ट्रंप

अगर डेमोक्रेट्स जीते तो मैं बन जाऊंगा 'मिस्टर वीटो' : ट्रंप

ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया 'अपनी उपलब्धि'

ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया 'अपनी उपलब्धि'

कंसास में ट्रंप ने खत्म किया मिडटर्म चुनाव प्रचार, बोले- अमेरिका जब चाहे ईरान को रोक सकता है

कंसास में ट्रंप ने खत्म किया मिडटर्म चुनाव प्रचार, बोले- अमेरिका जब चाहे ईरान को रोक सकता है

यमन में सऊदी गठबंधन के हमलों में 7 लोग घायल, बंदरगाह और तेल सुविधा को बनाया निशाना: हूती

यमन में सऊदी गठबंधन के हमलों में 7 लोग घायल, बंदरगाह और तेल सुविधा को बनाया निशाना: हूती

हर परिवार, हर मोहल्ले में 'मुखबिर', हंगरी खोलेगा कम्युनिस्ट शासन से जुड़े हजारों एजेंटों के नाम

हर परिवार, हर मोहल्ले में 'मुखबिर', हंगरी खोलेगा कम्युनिस्ट शासन से जुड़े हजारों एजेंटों के नाम