Monday, November 02, 2026
BREAKING
• दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध • भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं • NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की • पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन • अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात • बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी • 'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज • कैट की एलजी से अपील, प्रदर्शनों से बाधित हो रहा व्यापार; दिल्ली के बाहरी इलाकों में बनाए प्रदर्शनस्थल • कंसास में ट्रंप ने खत्म किया मिडटर्म चुनाव प्रचार, बोले- अमेरिका जब चाहे ईरान को रोक सकता है

दुनिया

यमन में सऊदी गठबंधन के हमलों में 7 लोग घायल, बंदरगाह और तेल सुविधा को बनाया निशाना: हूती

02 नवंबर, 2026 04:11 PM

यमन के हूती गुट ने सोमवार को दावा किया कि सऊदी गठबंधन ने होदेइदाह प्रांत में लाल सागर का एक अहम बंदरगाह और ऑयल फैसिलिटी (तेल भंडारण केंद्र) को निशाना बनाया जिसमें सात लोग घायल हो गए।

दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक यमन में गृहयुद्ध फिर से भड़कने के बाद, ईरान समर्थित यह समूह सऊदी नेतृत्व वाले उस गठबंधन से लड़ रहा है, जो यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार का समर्थन करता है।

हूती स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अनीस अल-अस्बाही ने ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए इन हमलों की जानकारी दी। बताया कि रविवार को रास इस्सा बंदरगाह पर सऊदी गठबंधन के हमलों में चार आम नागरिक घायल हुए, जबकि बाजील जिले में एक तेल सुविधा केंद्र पर हुए हमले में तीन अन्य लोग घायल हो गए।

पोस्ट में लिखा- “सऊदी के आक्रामक विमानों द्वारा अल-होदेइदाह प्रांत के रास इस्सा पोर्ट पर किए गए हवाई हमले में चार नागरिक घायल हो गए। इसके अलावा, अल-होदेइदाह के ही बाजिल में ऑयल कंपनी स्टेशन को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक की गई। इस हमले में तीन और नागरिक घायल हो गए।”

उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया। आगे कहा, “तेल भंडारण केंद्रों और महत्वपूर्ण बंदरगाहों पर हमले अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का खुला उल्लंघन हैं। ये यमन में उन युद्ध अपराधों की श्रृंखला को और बढ़ाते हैं, जिनमें नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाता है।”

इससे पहले सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से ताबड़तोड़ हमलों की जानकारी दी थी। हूती-संचालित अल-मसीराह टीवी ने रविवार शाम (स्थानीय समयानुसार) रास इस्सा बंदरगाह पर हुए हमलों के लिए “सऊदी” को जिम्मेदार ठहराया था।

वहीं, हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने भी रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी कर कहा कि पिछले 24 घंटों में सादा, ताइज, अमरान, इब्‍ब, धमार, लाहज, होदेइदाह, और अल-जौफ प्रांतों में 75 हवाई और मिसाइल हमले हुए हैं।

उन्होंने दावा किया कि इन हमलों में आम नागरिक हताहत हुए। साथ ही, उन्होंने बताया कि हालिया तनाव शुरू होने के बाद से अब तक कुल 3,830 हवाई और मिसाइल हमले हो चुके हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

कंसास में ट्रंप ने खत्म किया मिडटर्म चुनाव प्रचार, बोले- अमेरिका जब चाहे ईरान को रोक सकता है

कंसास में ट्रंप ने खत्म किया मिडटर्म चुनाव प्रचार, बोले- अमेरिका जब चाहे ईरान को रोक सकता है

हर परिवार, हर मोहल्ले में 'मुखबिर', हंगरी खोलेगा कम्युनिस्ट शासन से जुड़े हजारों एजेंटों के नाम

हर परिवार, हर मोहल्ले में 'मुखबिर', हंगरी खोलेगा कम्युनिस्ट शासन से जुड़े हजारों एजेंटों के नाम

ऑस्ट्रेलिया के करीब 75 फीसदी लोगों ने माना, 'एक साल में देश और बंटा'

ऑस्ट्रेलिया के करीब 75 फीसदी लोगों ने माना, 'एक साल में देश और बंटा'

फ्लोरिडा लियरजेट क्रैश: विमान में सवार सभी नौ की मौत

फ्लोरिडा लियरजेट क्रैश: विमान में सवार सभी नौ की मौत

फ्रांस में नकाबपोश उपद्रवी कौन? शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के बीच 'कैसर्स' पर नजर

फ्रांस में नकाबपोश उपद्रवी कौन? शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के बीच 'कैसर्स' पर नजर

भारत-यूएस के बाद अब ब्राजील में छाई डिजिटल फौज, 'लूला आर्मी' ने कैसे किया ये कमाल!

हूती विद्रोहियों की हिरासत में रहे यूएन कर्मी की मौत, गुटेरेस नाराज

हूती विद्रोहियों की हिरासत में रहे यूएन कर्मी की मौत, गुटेरेस नाराज

ईरान समझौता करना चाहता है, बातचीत सही दिशा में; सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला: ट्रंप

ईरान समझौता करना चाहता है, बातचीत सही दिशा में; सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला: ट्रंप

जर्मनी में 'जेन जी ने संभाली कमान', सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार

जर्मनी में 'जेन जी ने संभाली कमान', सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार