Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

22 मार्च, 2026 01:41 PM

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही घरेलू टी20 सीरीज जीत ली है। रविवार को खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे। एनेरी डर्कसेन ने सर्वाधिक 55 रन की पारी खेली थी। 32 गेंदों की इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया। सलामी बल्लेबाज सुने लुस 30 रन बनाकर दूसरी शीर्ष स्कोरर रहीं। न्यूजीलैंड की तरफ से जेस केर ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में मात्र 16 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा कप्तान अमेलिया केर और सोफी डिवाइन को 1-1 विकेट मिला। न्यूजीलैंड ने 160 रन का लक्ष्य 18.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने में सोफी डिवाइन ने एक बार फिर बड़ा योगदान दिया। डिवाइन ने 34 गेंदों पर 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 64 रन की पारी खेली।

इसके अलावा कप्तान अमेलिया केर ने 31 और जॉर्जिया प्लिमर ने 29 रन बनाए। ब्रूक हैलिडे 16 और मैडी ग्रीन 9 रन बनाकर नाबाद रहीं। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्लो ट्रायोन ने 2, जबकि एनेरी डर्कसन और एन मल्बा ने 1-1 विकेट लिए। न्यूजीलैंड की जेस केर प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। सीरीज का पांचवां मुकाबला हेग्ले ओवल, क्राइस्टचर्च में 25 मार्च को खेला जाएगा। इस समय दक्षिण अफ्रीका की महिला और पुरुष क्रिकेट टीम 5-5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं। न्यूजीलैंड की महिला और पुरुष टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। महिला टीम टी20 सीरीज जीत चुकी हैं। न्यूजीलैंड महिला टीम सीरीज में 3-1 से आगे है, जबकि पुरुष टीम ने 2-1 की महत्वपूर्ण बढ़त बनाई हुई है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे