Thursday, February 26, 2026
BREAKING
नेतन्याहू ने PM मोदी के दौरे को “बहुत फायदेमंद और दिल को छूने वाला” बताया PM मोदी ने गाजा शांति प्रयासों का किया समर्थन , कहा-मानवता को कभी भी संघर्ष का शिकार नहीं बनना चाहिए India-Israel: PM मोदी ने कहा-FTA जल्द ही हो जाएगा फाइनल, ‘क्रिटिकल और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप’ की घोषणा West Bengal: भारतीय चुनाव आयोग एक चरण में चुनाव के लिए 2500 सीएपीएफ कंपनियों की जरूरत हिब्रू में पीएम मोदी का संदेश, ‘जय हिंद’ से हर्जोग ने दिया दिल जीतने वाला जवाब भारत–इजरायल साझेदारी से पाकिस्तान की सियासत में सरगर्मी, सीनेट का रुख चर्चा में वैश्विक नेता बनने के लिए राष्ट्र को औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति पानी होगी : उपराष्ट्रपति यूपी सरकार और यामानाशी के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर ऐतिहासिक समझौता Assam में 5,067 करोड़ की 35 औद्योगिक इकाइयों को मंजूरी, बोले Himanta Biswa Sarma- रोजगार से रुकेगा पलायन Piyush Goyal की अमेरिकी वाणिज्य सचिव से मुलाकात, आर्थिक साझेदारी पर ‘बहुत ही सार्थक चर्चा’ हुई

खेल

टी20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज ने धमाकेदार जीत के साथ किया सुपर-8 का आगाज, जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा

24 फ़रवरी, 2026 10:48 AM

मुंबई : टी20 वर्ल्ड कप 206 में सोमवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में कैरेबियाई टीम से 255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 147 रन बनाकर सिमट गई। 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने वाले ब्रायन बेनेट इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर- बल्लेबाज तदिवानाशे मारुमानी भी सिर्फ 14 रन ही बना सके। रयान बर्ल को अकील हुसैन ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। डायोन मायर्स ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह 15 गेंदों में 28 रन बनाने के बाद गुडाकेश मोती की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

कप्तान सिकंदर रजा ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन बनाए, जबकि टोनी मुनयोंगा ने 14 रनों का योगदान दिया। ब्रेड इवांस ने जिम्बाब्वे की तरफ से सर्वाधिक 21 गेंदों में 43 रन बनाए। गेंदबाजी में वेस्टइंडीज की ओर से गुडाकेश मोती ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर चार विकेट निकाले। वहीं, अकील हुसैन ने 4 ओवर में 28 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए।

इससे पहले, वेस्टइंडीज ने शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल की दमदार पारियों के बूते 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 254 रन लगाए। हेटमायर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 85 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग में हेटमायर ने 7 चौके और सात छक्के लगाए।
पॉवेल ने 35 गेंदों में 59 रन बनाए। रदरफोर्ड ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया और वह 3 चौके और 2 सिक्स की मदद से 13 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे की तरफ से गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा ने दो-दो विकेट चटकाए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

भारत के धुरंधर वापसी को तैयार, आज जिम्बाब्वे पर पाना होगा पार, शाम सात बजे से खेला जाएगा मैच

भारत के धुरंधर वापसी को तैयार, आज जिम्बाब्वे पर पाना होगा पार, शाम सात बजे से खेला जाएगा मैच

आज आमने-सामने होंगी अपराजित टीमें, दोपहर बाद तीन बजे से वेस्टइंडीज-अफ्रीका में भिड़ंत

आज आमने-सामने होंगी अपराजित टीमें, दोपहर बाद तीन बजे से वेस्टइंडीज-अफ्रीका में भिड़ंत

भारत बधिर क्रिकेट टीम ने जीता पहला एडीसीए टी20आई एशिया कप, फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

भारत बधिर क्रिकेट टीम ने जीता पहला एडीसीए टी20आई एशिया कप, फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हराया, सुपर-8 से बाहर हुई लंका

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हराया, सुपर-8 से बाहर हुई लंका

T20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, इस टीम के हाथ में पूरा खेल

T20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, इस टीम के हाथ में पूरा खेल

T20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच कांटे की टक्कर, विश्व कप में दोनों टीमों का रिकॉर्ड है दमदार

T20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच कांटे की टक्कर, विश्व कप में दोनों टीमों का रिकॉर्ड है दमदार

टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया

टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया

T20 विश्व कप 2026: सुपर-8 में आज भिड़ेंगी इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें

T20 विश्व कप 2026: सुपर-8 में आज भिड़ेंगी इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें

जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

खेल विकास के लिए बजट 2026-27 में 924.35 करोड़ का आवंटन, खेलो इंडिया मिशन को मिलेगा प्रोत्साहन

खेल विकास के लिए बजट 2026-27 में 924.35 करोड़ का आवंटन, खेलो इंडिया मिशन को मिलेगा प्रोत्साहन