Saturday, October 03, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

बाज़ार

टीसीएस की ट्रेड सीक्रेट मामले को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज, करीब 220 मिलियन डॉलर का हुआ नुकसान

16 जून, 2026 01:26 PM

टीसीएस की ट्रेड सीक्रेट मामले को लेकर दायर की गई याचिका को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की ओर से खारिज कर दिया गया है। इससे कंपनी को कुल 220 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। यह जानकारी कंपनी की ओर से एक्सचेंज फाइलिंग में मंगलवार को दी गई।

सोमवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टीसीएस की याचिका खारिज करते हुए डीएक्ससी टेक्नोलॉजी के पक्ष में 168 मिलियन डॉलर के हर्जाने के फैसले को बरकरार रखा।

फाइलिंग में टीसीएस ने कहा, "हम आपको बताना चाहते हैं कि यूनाइटेड स्टेट्स सुप्रीम कोर्ट ने ऊपर बताए गए मामले में 15 जून, 2026 को यूनाइटेड स्टेट्स कोर्ट ऑफ अपील्स फॉर द फिफ्थ सर्किट के फैसले की समीक्षा के लिए 'रिट ऑफ सर्टिओरारी' की हमारी याचिका को खारिज कर दिया है।"

कंपनी ने आगे कहा, "अकाउंटिंग स्टैंडर्ड्स के अनुसार, इस मामले से जुड़ी राशि के लिए हमने अपने अकाउंट्स में पहले ही 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रावधान कर दिया है। अब कंपनी नुकसान, ब्याज और कानूनी खर्च के लिए अतिरिक्त 70 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि का प्रावधान करेगी, जिसे वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में एक बार होने वाले असाधारण खर्च के तौर पर दिखाया जाएगा।"

यह मामला 2019 में डलास की फेडरल कोर्ट में डीएक्ससी की पुरानी कंपनी, 'कंप्यूटर साइंसेज कॉर्पोरेशन' की ओर से दायर किए गए मुकदमे से जुड़ा है। इसमें टीसीएस पर आरोप लगाया गया था कि उसने एक दूसरी इंश्योरेंस कंपनी 'ट्रांसअमेरिका' के लगभग 2,200 कर्मचारियों को नौकरी पर रखा और एक प्रतिस्पर्धी लाइफ-इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म बनाने के लिए उनकी अंदरूनी जानकारी का इस्तेमाल किया।

2023 में जूरी ने सुझाव दिया कि टीसीएस को जानबूझकर ट्रेड सीक्रेट्स चुराने के लिए 210 मिलियन डॉलर का भुगतान करना चाहिए, लेकिन यूएस डिस्ट्रिक्ट जज ब्रेंटली स्टार ने इसे घटाकर 168 मिलियन डॉलर कर दिया , जिसमें 56 मिलियन डॉलर हर्जाने के तौर पर और 112 मिलियन डॉलर दंडात्मक हर्जाने के तौर पर शामिल थे। फिफ्थ यूएस सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स ने 2025 में इस फैसले को बरकरार रखा।

टीसीएस ने सुप्रीम कोर्ट में तर्क दिया कि डीएक्ससी को असल नुकसान साबित किए बिना 'अनुचित लाभ' का हर्जाना नहीं मिलना चाहिए था, और दंडात्मक हर्जाने की रकम बहुत अधिक है। हालांकि, इसे खारिज कर दिया गया।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट