Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

सेहत

ज्यादा पसीना आना है हाइपरहाइड्रोसिस का संकेत, जानिए कब सतर्क होना जरूरी है?

09 अप्रैल, 2026 12:39 PM

शरीर से पसीना आना आम बात है, लेकिन अक्सर लोग इसे सिर्फ गर्मी या मेहनत से जोड़कर देखते हैं, लेकिन इसके पीछे एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जो हमें स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। मेडिकल रिसर्च के अनुसार, पसीना सिर्फ शरीर को ठंडा ही नहीं करता, बल्कि कई आंतरिक प्रक्रियाओं को संतुलित रखने में भी मदद करता है। हालांकि, जब यह सामान्य से ज्यादा होने लगे तो यह किसी अंदरूनी समस्या का संकेत भी हो सकता है। वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, पसीना हमारे शरीर के तापमान को नियंत्रित करने का एक तरीका है, जिसे थर्मोरेगुलेशन कहा जाता है। जब शरीर का तापमान बढ़ता है, तब त्वचा में मौजूद स्वेट ग्लैंड्स सक्रिय हो जाती हैं। ये ग्रंथियां पानी और नमक से बना एक तरल पदार्थ, यानी पसीना, बाहर निकालती हैं। जब यह पसीना त्वचा से भाप बनकर उड़ता है तो शरीर की गर्मी कम हो जाती है और हमें ठंडक महसूस होती है। यही कारण है कि दौड़ने, काम करने या धूप में रहने पर पसीना ज्यादा आता है। पसीना आना दिल की धड़कन और मेटाबॉलिज्म से भी जुड़ा होता है। जब हम शारीरिक गतिविधि करते हैं तो शरीर ज्यादा ऊर्जा खर्च करता है, जिससे गर्मी पैदा होती है। इस गर्मी को संतुलित करने के लिए शरीर पसीना निकालता है। यह प्रक्रिया हमें ओवरहीट होने से बचाती है और शरीर को सुरक्षित रखती है।

लेकिन हर बार ज्यादा पसीना आना सामान्य नहीं होता। अगर बिना किसी खास वजह के बहुत ज्यादा पसीना आने लगे, तो यह हाइपरहाइड्रोसिस नाम की स्थिति का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति को इतना ज्यादा पसीना आता है कि कपड़े भीग जाते हैं या हाथों से पसीना टपकने लगता है। यह समस्या सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है, क्योंकि इससे आत्मविश्वास कम होता है और सामाजिक स्थिति में असहजता महसूस होती है।

इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। कुछ मामलों में यह जेनेटिक समस्या हो सकती है, जबकि कई बार यह हार्मोनल बदलाव, थायरॉयड, डायबिटीज या कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट की वजह से भी हो सकता है। इसलिए अगर पसीना जरूरत से ज्यादा आ रहा है तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर