Tuesday, October 13, 2026
BREAKING
• अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन : अनिल विज • अंबाला में NCC कार्यालय की क्लर्क 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार • जेजेपी के संगठन में विस्तार, 15 पदाधिकारी घोषित किए • औद्योगिक पॉलीथिन के विकल्पों पर काम करें उद्यमी, प्रदूषण कम करने में दें योगदान : राव नरबीर सिंह • हरियाणा में 14 से 24 अक्टूबर तक चलेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, सभी ब्लॉकों में कांग्रेस निकालेगी मार्च : राव नरेंद्र सिंह • नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के साथ युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : नायब सिंह सैनी • बाहरी ताकतें भारत की शांति भंग कर अराजकता फैलाना चाहती हैं : अनिल विज • सड़क निर्माण के रुके कामों के लिए हरियाणा के ठेकेदारों ने मांगी 31 मार्च तक एक्सटेंशन • ​Mandi: कुर्सी जाने के डर से राेज दिल्ली दौड़ रहे सुक्खू : जयराम • Chamba: 18 से 21 अक्तूबर तक पांगी दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी

पंजाब

जैविक खेती को बढ़ावा: गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा नकली उत्पादों की रोकथाम और रासायनिक खादों के उपयोग को कम करने के लिए मोहाली में राज्य की तीसरी बायो-फर्टिलाइज़र टेस्टिंग लैब का उद्घाटन

13 अक्टूबर, 2026 07:25 PM
चंडीगढ़/एस.ए.एस. नगर : राज्य में जैविक और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज एस.ए.एस. नगर के कालकट भवन में एक अत्याधुनिक बायो-फर्टिलाइज़र टेस्टिंग लैबोरेटरी का उद्घाटन किया, जिसके साथ अब किसानों को प्रमाणित और मिलावट-रहित जैविक खादों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 4.50 करोड़ रुपये की लागत से पंजाब में तीन लैबों वाला नेटवर्क पूरा हो गया है। इससे पहले दो प्रयोगशालाएं गुरदासपुर और बठिंडा में स्थापित की जा चुकी हैं।

उद्घाटन के बाद संबोधित करते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा, "ये प्रयोगशालाएं किसानों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने, नकली उत्पादों से बचाने और रासायनिक खादों पर निर्भरता घटाने में महत्वपूर्ण साबित होंगी।" उन्होंने आगे कहा कि ये लैबें 'फर्टिलाइज़र कंट्रोल ऑर्डर' को सख्ती से लागू करने, निर्माताओं और डीलरों की निगरानी तथा पंजाब की कृषि-जलवायु अनुकूल जैविक खादों के सुधार के लिए महत्वपूर्ण डेटा तैयार करने में भी मददगार साबित होंगी।

स. खुड्डियां ने कहा कि पंजाब एक प्रमुख कृषि प्रधान राज्य है, जो देश के कुल गेहूं और धान उत्पादन में 30 प्रतिशत से अधिक योगदान देता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा करते हुए टिकाऊ उत्पादन के लिए जैविक खेती एक बेहतर विकल्प है। यह गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादन हासिल करने और मिट्टी की सेहत सुधारने की ओर एक व्यापक पहल है। कृषि मंत्री ने कहा कि भारत में जैविक खेती की समृद्ध विरासत रही है, लेकिन रासायनिक खादों वाली आधुनिक खेती के तेजी से बढ़ने के कारण यह पीछे छूट गई थी। अब खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता के साथ जैविक खेती फिर एक कारगर प्रणाली के रूप में उभर रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 तक पंजाब में लगभग 30,000 एकड़ क्षेत्र प्रमाणित जैविक खेती के अधीन आ चुका है।

स. खुड्डियां ने बताया कि पंजाब में बायो-फर्टिलाइज़र्स (जैविक खादों) की वार्षिक खपत लगभग 15,000 से 16,000 एमटी/केएल है और यह लगातार बढ़ रही है। जैविक खेती के तेजी से विस्तार को देखते हुए गुणवत्ता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक था। उन्होंने कहा कि बठिंडा, गुरदासपुर और एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में स्थापित तीनों नई प्रयोगशालाएं किसानों तक केवल प्रमाणित उत्पाद पहुंचाने, नकली खादों पर रोक लगाने, नियमों के पालन को सुनिश्चित करने, जैविक खेती को बढ़ावा देने, रासायनिक खादों पर निर्भरता घटाने और लंबे समय तक भूमि की उपजाऊ शक्ति तथा पर्यावरणीय स्थिरता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर हलका डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, अतिरिक्त सचिव कृषि लतीफ अहमद तथा निदेशक कृषि गुरजीत सिंह बराड़ और ए.डी.सी. (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

गेहूं के बीज पर 100 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर: कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां

गेहूं के बीज पर 100 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर: कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां

मिड-डे-मील योजना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: विजय दत्त, कार्यकारी चेयरमैन , पंजाब राज्य खाद्य आयोग

मिड-डे-मील योजना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: विजय दत्त, कार्यकारी चेयरमैन , पंजाब राज्य खाद्य आयोग

पंजाब रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र को अगले विकास इंजन के रूप में देख रहा है; वर्ष 2022 से अब तक 1.92 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए: अमन अरोड़ा

पंजाब रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र को अगले विकास इंजन के रूप में देख रहा है; वर्ष 2022 से अब तक 1.92 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए: अमन अरोड़ा

भगवंत मान सरकार मुलाजिमों की भलाई के लिए वचनबद्ध, लंबित मांगों के समाधान के लिए अड़चनें की जा रही हैं दूर: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार मुलाजिमों की भलाई के लिए वचनबद्ध, लंबित मांगों के समाधान के लिए अड़चनें की जा रही हैं दूर: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार की बी.के.यू. (एकता उगराहां) के साथ लंबी बैठक; किसानों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा

भगवंत मान सरकार की बी.के.यू. (एकता उगराहां) के साथ लंबी बैठक; किसानों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान का दिया भरोसा

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अमृतसर में 6 पिस्तौल, 4.4 किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 12.9 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक ड्रोन सहित 10 आरोपी काबू

अमृतसर में 6 पिस्तौल, 4.4 किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 12.9 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक ड्रोन सहित 10 आरोपी काबू

पंजाब पुलिस द्वारा पाकिस्तानी आईएसआई समर्थित मॉड्यूल का पर्दाफाश; पुलिस संस्थानों को निशाना बनाने की साजिश की नाकाम और खासा कैंट आईईडी धमाके संबंधी मामले को सुलझाया

पंजाब पुलिस द्वारा पाकिस्तानी आईएसआई समर्थित मॉड्यूल का पर्दाफाश; पुलिस संस्थानों को निशाना बनाने की साजिश की नाकाम और खासा कैंट आईईडी धमाके संबंधी मामले को सुलझाया

आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की हर जायज मांग का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान: डॉ. बलजीत कौर

आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की हर जायज मांग का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान: डॉ. बलजीत कौर

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रगट उत्सव संबंधी बस्तिआत इलाके में 23 अक्तूबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रगट उत्सव संबंधी बस्तिआत इलाके में 23 अक्तूबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा