Monday, November 16, 2026
BREAKING
• थोक महंगाई दर अक्टूबर में 12 प्रतिशत के पार, ईंधन और बिजली की कीमतों में आया बड़ा उछाल • जेनसेन हुआंग एनवीडिया के सीईओ के रूप में फिर से वापसी का बना रहे प्लान, सहयोगियों से बातचीत जारी • भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी में खरीदारी • भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज, टॉप पर राहुल द्रविड़ का नाम • न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में होगी भारत की असली 'अग्निपरीक्षा', निराशाजनक रहा है रिकॉर्ड • दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध आईसीसी अध्यक्ष चुने गए जय शाह, विश्वास और समर्थन के लिए जताया आभार • भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 5 गेंदबाज, पहले स्थान पर आर अश्विन • वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल • नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया • दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज

बाज़ार

जेनसेन हुआंग एनवीडिया के सीईओ के रूप में फिर से वापसी का बना रहे प्लान, सहयोगियों से बातचीत जारी

16 नवंबर, 2026 02:31 PM

नई दिल्ली : चीनी जासूस और अपने कर्मचारियों के साथ अफेयर की खबरों के बाद एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दे चुके जेनसेन हुआंग अब फिर से कंपनी में वापसी का प्लान बना रहे हैं और इसके लिए उनकी अपने सहयोगियों से बातचीत जारी है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग एनवीडिया के सीईओ पद पर वापसी की कोशिशें कर रहे हैं और इसके लिए सिलिकॉन वैली के बड़े प्रभावशाली लोग और निवेशक कंपनी के बोर्ड पर दबाव भी बना रहे हैं।

रिपोर्ट में आगे बताया कि फिलहाल हुआंग अपने सहयोगियों के साथ वापसी की संभावनाओं को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इसके साथ ही, हुआंग की वापसी को लेकर कैपेंन भी तेज हो रहा है। कई एनवीडिया कर्मचारी भी इसका समर्थन कर रहे हैं।

इसमें कहा गया कि हुआंग की सीईओ पद पर वापसी के लिए सिलिकॉन वैली में प्रभावशाली लोगों ने एक 'वार रूम' भी स्थापित किया है और व्हाइट हाउस से भी समर्थन की भी कोशिशें जारी हैं।

हालांकि, हुआंग का दोबारा से सीईओ बनाना आसान नहीं है, क्योंकि हाल ही में अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने एनवीडिया के नेतृत्व में 'बड़ा बदलाव' करने की मांग की है, जिससे संकेत मिलता है कि वाशिंगटन के प्रभावशाली नीति-निर्माताओं की ओर से इसका विरोध हो सकता है। इन आरोपों के बाद, हुआंग के पास कंपनी में अब इतनी हिस्सेदारी भी नहीं बची है कि वे बोर्ड के फैसले को चुनौती दे सकें।

इस बीच, एनवीडिया की अंतरिम मुख्य कार्यकारी कोलेट क्रेस्स स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही हैं। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती निवेशकों का भरोसा बनाए रखने और कंपनी के कामकाज में स्थिरता सुनिश्चित करने की है। हुआंग से जुड़े विवाद के कारण, कंपनी की अनुपालन प्रक्रियाओं की जांच भी तेज हो गई है। ये प्रक्रियाएं एशियाई ग्राहकों को एआई चिप्स बेचने से जुड़ी हैं, जिनके चीन से संबंध हो सकते हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

थोक महंगाई दर अक्टूबर में 12 प्रतिशत के पार, ईंधन और बिजली की कीमतों में आया बड़ा उछाल

थोक महंगाई दर अक्टूबर में 12 प्रतिशत के पार, ईंधन और बिजली की कीमतों में आया बड़ा उछाल

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी में खरीदारी

भारत विकास दर में 2027 में चीन से रहेगा आगे, एआई निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद : गोल्डमैन सैश

भारत विकास दर में 2027 में चीन से रहेगा आगे, एआई निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद : गोल्डमैन सैश

केन्स टेक्नोलॉजी का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत गिरकर 45 करोड़ रुपए रहा

केन्स टेक्नोलॉजी का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत गिरकर 45 करोड़ रुपए रहा

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से एयर प्यूरीफायर की मांग पांच गुना बढ़ी, जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से एयर प्यूरीफायर की मांग पांच गुना बढ़ी, जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग

बाजार की पाठशाला: 25 साल बाद रिटायरमेंट की योजना बना रहे हैं? एनपीएस, ईपीएफ या दोनों, जानें कौन-सा विकल्प रहेगा बेहतर

बाजार की पाठशाला: 25 साल बाद रिटायरमेंट की योजना बना रहे हैं? एनपीएस, ईपीएफ या दोनों, जानें कौन-सा विकल्प रहेगा बेहतर

भारत में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, अक्टूबर में पहली बार 5 लाख के पार पहुंची कार-एसयूवी बिक्री

भारत में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, अक्टूबर में पहली बार 5 लाख के पार पहुंची कार-एसयूवी बिक्री

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: आईओसीएल में 272 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन जारी, 6 दिसंबर अंतिम तिथि

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: आईओसीएल में 272 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन जारी, 6 दिसंबर अंतिम तिथि

अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची, खाद्य महंगाई भी बढ़कर 8.94% हुई

अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची, खाद्य महंगाई भी बढ़कर 8.94% हुई

सेंसेक्स लाल निशान में खुला, रियल्टी और ऑटो में बिकवाली

सेंसेक्स लाल निशान में खुला, रियल्टी और ऑटो में बिकवाली