Friday, October 02, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

बाज़ार

जुलाई में ऑटो कंपनियों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, एसयूवी और इलेक्ट्रिक वाहनों की मजबूत मांग से बढ़ा कारोबार

01 अगस्त, 2026 07:15 PM

भारत के यात्री वाहन उद्योग ने जुलाई में मजबूत प्रदर्शन किया। प्रमुख ऑटो कंपनियों ने सालाना आधार पर बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की, जिसकी मुख्य वजह स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की लगातार मजबूत मांग, इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री में तेज उछाल और निर्यात में अच्छी बढ़ोतरी रही।

हुंडई मोटर इंडिया (एचएमआईएल) ने जुलाई में स्थापना के बाद से अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज की। कंपनी ने कुल 75,360 वाहनों की बिक्री की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 25.4 प्रतिशत अधिक है। घरेलू बिक्री 23.3 प्रतिशत बढ़कर 54,210 यूनिट रही, जो जुलाई महीने का अब तक का सर्वोच्च प्रदर्शन है। वहीं, निर्यात 31.4 प्रतिशत बढ़कर 21,150 यूनिट पहुंच गया, जो पिछले 100 महीनों से अधिक समय में कंपनी का सबसे बेहतर मासिक निर्यात रहा।

हुंडई मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ तरुण गर्ग ने कहा कि नई तिमाही की शुरुआत मजबूत रही है और अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री इस बात का प्रमाण है कि ग्राहकों का हुंडई ब्रांड पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

किआ इंडिया ने भी जुलाई में अब तक का सर्वश्रेष्ठ थोक बिक्री प्रदर्शन दर्ज किया। कंपनी की डिस्पैच 27.4 प्रतिशत बढ़कर 28,200 यूनिट हो गई। जनवरी से जुलाई के दौरान कुल डिस्पैच 1,91,949 यूनिट रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16.8 प्रतिशत अधिक है।

वहीं, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिलाकर 63,760 वाहनों की बिक्री की, जो एक साल पहले की 40,175 यूनिट की तुलना में 59 प्रतिशत अधिक है। घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 58 प्रतिशत बढ़कर 62,611 यूनिट रही।

इसके अलावा, कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार ने भी शानदार प्रदर्शन किया। जुलाई में 15,217 इलेक्ट्रिक वाहन बिके, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 7,124 यूनिट था। यानी ईवी बिक्री एक साल में दोगुने से भी अधिक हो गई।

वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने जुलाई में कुल 1,03,860 वाहनों की बिक्री दर्ज की, जो सालाना आधार पर 26 प्रतिशत अधिक है। घरेलू बाजार में कंपनी की यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 60,048 यूनिट पहुंच गई, जबकि निर्यात सहित कुल एसयूवी बिक्री 60,887 यूनिट रही।

कंपनी के घरेलू कमर्शियल वाहन बिक्री आंकड़े 25,204 यूनिट रहे, जिनमें 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। हल्के वाणिज्यिक वाहन (एलसीवी) श्रेणी में भी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला। 2 टन से कम क्षमता वाले एलसीवी की बिक्री 40 प्रतिशत बढ़कर 3,870 यूनिट रही, जबकि 2 से 3.5 टन श्रेणी के एलसीवी की बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर 21,334 यूनिट पहुंच गई। इलेक्ट्रिक मॉडल सहित थ्री-व्हीलर बिक्री 53 प्रतिशत बढ़कर 14,538 यूनिट हो गई।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के सीईओ नलिनीकांत गोल्लागुंटा ने कहा कि कंपनी ने जुलाई में 60,048 एसयूवी बेचकर 20 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की।

जनवरी से जुलाई की अवधि में महिंद्रा की एसयूवी बिक्री 2,34,793 यूनिट रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है। इसी अवधि में थ्री-व्हीलर बिक्री 50,793 यूनिट रही, जिसमें 69 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई।

इसके साथ ही, निसान मोटर इंडिया ने भी जुलाई में रिकॉर्ड मासिक थोक बिक्री दर्ज की, और इसकी कुल डिस्पैच बढ़कर 9,339 यूनिट हो गई। घरेलू थोक बिक्री 218 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी के साथ 4,518 यूनिट पर पहुंची, जबकि निर्यात 4,821 यूनिट रहा।

कंपनी ने इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय अपने नए टेक्टॉन एसयूवी की लॉन्चिंग को दिया। जुलाई में इस मॉडल की ग्राहकों को डिलीवरी शुरू हुई, जिससे कंपनी के एसयूवी पोर्टफोलियो में मैग्नाइट और ग्रेवाइट के साथ एक और नया ऑप्शन जुड़ गया।

जुलाई के बिक्री आंकड़े बताते हैं कि भारतीय यात्री वाहन बाजार में एसयूवी की मजबूत मांग अब भी वृद्धि का सबसे बड़ा आधार बनी हुई है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती बिक्री और निर्यात में तेजी भी ऑटो कंपनियों की विकास रफ्तार को मजबूती दे रही है।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट