Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी UPI ने एक बार लगाई छलांग, जून में 23 प्रतिशत की वृद्धि, वैल्यू करीब 29 लाख करोड़ रुपए रही ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स कमर्शियल LPG सिलेंडर 183.50 रुपए सस्ता हुआ, घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 76,660 और निफ्टी 23,926 पर मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर बनाई अंतिम-16 में जगह, 40 साल बाद जीता नॉकआउट मैच फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराया, एमबाप्पे के डबल से राउंड ऑफ 16 में एंट्री मोरक्को ने नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अंतिम-16 में बनाई जगह ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर 8वीं बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई

फीचर

जीनियस कानून से मजबूत होगा डॉलर, भारत पर भी पड़ेगा असर

20 जुलाई, 2025 04:50 PM

नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ‘गाइडिंग एंड इस्टेब्लिशिंग नेशनल इनोवेशन फॉर यू.एस. स्टेबलकॉइन्स’ (जीनियस) एक्ट पर हस्ताक्षर कर दिए। इससे देश में स्टेबलकॉइन्स को आधिकारिक मान्यता मिल गई है। स्टेबलकॉइन क्रिप्टो करेंसी की वह श्रेणी है जिसका मूल्य डॉलर या सोने जैसी किसी अपेक्षाकृत स्थिर एसेट के आधार पर निर्धारित होता है। इसलिए, इसमें बिटकॉइन तथा ऐसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी की तरह बड़ा उथल-पुथल देखने को नहीं मिलता है।

इस कानून के लागू होने के दो बड़े प्रत्यक्ष प्रभाव होंगे। एक रिजर्व के रूप में डॉलर की मांग बढ़ेगी और दूसरा अमरीकी ट्रेजरी बॉन्ड मजबूत होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि कानून में यह प्रावधान है कि स्टेबलकॉइन जारी करने वालों को शत-प्रतिशत लिक्विड एसेट का रिजर्व बनाना होगा। वे अमरीकी डॉलर या अल्पावधि वाले ट्रेजरी बॉन्ड का रिजर्व तैयार कर सकते हैं। ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए हर महीने रिजर्व का खुलासा करना अनिवार्य होगा। कानून में धोखाधड़ी रोकने के उपाय भी किए गए हैं।

इस कानून से राष्ट्रपति ट्रंप ने निजी और देश हित दोनों को साधने का प्रयास किया है। पिछले कुछ समय में उनके पारिवारिक कारोबार ने स्टेबलकॉइन में अधिक रुचि दिखाई है। वहीं, हाल के समय में अमेरिकी डॉलर से इतर दूसरी मुद्राओं में अंतरराष्ट्रीय व्यापार बढ़ने के प्रभाव को समाप्त करने में भी इससे मदद मिलेगी। यही कारण है कि संसद में इस विधेयक को दोनों दलों का समर्थन मिला।

डॉलर की मजबूती और अमरीकी ट्रेजरी बॉन्ड की मांग का असर भारत पर भी पड़ेगा। इस विधेयक के अमेरिकी संसद में आने के बाद से ही विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से पैसा निकालने लगे थे। डॉलर के मजबूत होने से रुपये पर दबाव पड़ेगा क्योंकि भारत का ज्यादातर विदेशी व्यापार अब भी डॉलर में ही होता है और भारत शुद्ध आयातक देश है। व्हाइट हाउस की फैक्ट शीट में दावा किया गया है कि जीनियस कानून से अमेरिका दुनिया की क्रिप्टो राजधानी बन जाएगा।

अमरीकी संसद ने जीनियस विधेयक के साथ इससे जुड़े दो अन्य विधेयकों को भी मंजूरी दी है। इनमें एक है एंटी-सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी विधेयक जो अमरीकी फेडरल रिजर्व को डिजिटल करेंसी जारी करने से रोकता है। आशंका जताई जा रही थी कि यदि फेडरल रिजर्व डिजिटल करेंसी जारी करता है तो उसमें सरकारी निगरानी ज्यादा होगी जो अच्छी बात नहीं है। दूसरा संबंधित विधेयक है डिजिटल एसेट मार्केट क्लैरिटी एक्ट। यह कानून डिजिटल एसेट के बारे में कोमोडिटी फ्यूचर ट्रेडिंग कमीशन और सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के बीच अधिकार क्षेत्र को परिभाषित करता है। अमरीकी संसद की प्रतिनिधि सभा में जीनियस बिल 308 बनाम 122 मतों से पारित हुआ। इसे लगभग आधे डेमोक्रेटिक सदस्यों और अधिकांश रिपब्लिकन का समर्थन प्राप्त था।

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी