Monday, June 29, 2026
BREAKING
सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान दिल्ली-एनसीआर में जल्द होगी मानसून की एंट्री, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत भारत को एक भरोसेमंद मित्र और साझेदार होने पर गर्व है: सेशेल्स राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने पर बोले पीएम मोदी सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी भारत ने पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को 3-2 से हराया: FIH प्रो लीग अर्जेंटीना की लगातार तीसरी जीत, जॉर्डन पर 3-1 से विजय: FIFA वर्ल्ड कप कनाडा ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार अंतिम-16 में पहुंचा: FIFA वर्ल्ड कप मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

हरियाणा

जनप्रतिनिधि और अधिकारी जनता की सेवा के लिए, शिकायतों का त्वरित समाधान हो प्राथमिकता- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

13 फ़रवरी, 2026 05:04 PM

चण्डीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का दायित्व है कि वे इस प्रकार कार्य करें जिससे आमजन को समय पर न्याय और योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “हम और अधिकारी जनता के लिए हैं, इसलिए हमारी प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान होना चाहिए।”

श्री विज आज कैथल में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान प्राप्त अनेक शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि कुछ जटिल मामलों को आवश्यक कार्रवाई हेतु लंबित रखा गया है।

मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि एक हत्या से संबंधित गंभीर मामला, जो लंबे समय से लंबित चल रहा है और जिसमें पुलिस अभी तक किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है, उसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील और गंभीर है, इसलिए इसकी निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच आवश्यक है। पूर्व बैठकों में भी इस संबंध में सीबीआई जांच हेतु पत्राचार किया गया था और आज उन्होंने गृह सचिव से बातचीत कर इस मामले को शीघ्र आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक मामला सीबीआई को औपचारिक रूप से हस्तांतरित नहीं हो जाता, तब तक पुलिस अपनी ओर से जांच और आवश्यक कार्रवाई जारी रखेगी। संबंधित मामले में पुलिस द्वारा न्यायालय में अर्जी दाखिल की जा चुकी है तथा न्यायालय की अनुमति मिलने पर आरोपियों का नार्काे टेस्ट भी कराया जाएगा।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में श्री विज ने दोहराया कि शासन-प्रशासन का मूल उद्देश्य जनता की सेवा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने स्तर पर निपटाए जा सकने वाले मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें, बल्कि उनका तत्काल समाधान करें। विशेष रूप से गरीब एवं जरूरतमंद नागरिकों की शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि शिकायतों का शीघ्र निस्तारण ही सुशासन की पहचान है।

श्रम विभाग में कथित 1500 करोड़ रुपये की अनियमितताओं के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर श्रम मंत्री ने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिखकर मामले की जांच हेतु समितियां गठित करने के निर्देश दिए गए थे। जिला स्तर पर गठित समितियों द्वारा जांच की गई है। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है, ताकि तथ्यों की पारदर्शी एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके।

कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा नई रणनीति बनाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि उनकी पार्टी टुकडे-टुकडे पार्टी है और अब ये यदा-कदा टुकडों को जोडने की कोशिश करते रहते हैं। लेकिन वह फिर टूट जाते हैं।

आप पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के मामलें को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री जी ने जवाब दे दिया है, कि मैं तो जानता भी नही, और मुझे उस नाम का भी नहीं पता। ऐसा लगता है कि आप पार्टी पंजाब में लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव