Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर Gold Rate Today: आज दिल्ली-यूपी-बिहार में फिर सस्ता हुआ सोना, जानिये बुधवार 1 जुलाई का गोल्ड रेट ‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी UPI ने एक बार लगाई छलांग, जून में 23 प्रतिशत की वृद्धि, वैल्यू करीब 29 लाख करोड़ रुपए रही

सेहत

जड़ी-बूटियों का संतुलित मिश्रण 'बुकनू', पाचन तंत्र के लिए वरदान से कम नहीं

30 अप्रैल, 2026 01:11 PM

कानपुर : गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपायों की मांग बढ़ जाती है। इन्हीं में से एक लोकप्रिय और बेहद फायदेमंद मसाला है बुकनू, जो आयुर्वेद में पाचन तंत्र के लिए खास तौर पर बेहद कारगर बताया जाता है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत कई शहरों में सदियों से प्रसिद्ध यह मसाला जड़ी-बूटियों का संतुलित मिश्रण है, जो पाचन तंत्र के लिए वरदान साबित होता है। यूपी टूरिज्म डिपार्टमेंट के अनुसार, बुकनू केवल साधारण मसाला नहीं है, बल्कि आयुर्वेदिक परंपरा का एक स्वादिष्ट हिस्सा है। इसमें सोंठ, काला नमक, हींग, मेथी, अजवाइन, हल्दी, जीरा और कई अन्य दुर्लभ जड़ी-बूटियों को सही अनुपात में मिलाया जाता है। यह मिश्रण न सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पेट को स्वस्थ रखने में भी अहम भूमिका निभाता है।

गर्मी के मौसम में भोजन के बाद एक चुटकी बुकनू लेने से पाचन संबंधी अधिकांश परेशानियां दूर रहती हैं। यह मसाला न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि भोजन को पचाने में भी आसानी प्रदान करता है। यही कारण है कि कई परिवारों में बुकनू को पीढ़ी दर पीढ़ी घरेलू नुस्खे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। बुकनू जैसे प्राकृतिक मसालों का नियमित उपयोग न सिर्फ पाचन तंत्र को मजबूत रखता है, बल्कि स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।

कानपुर और आसपास के इलाकों में बुकनू को खासा लोकप्रियता प्राप्त है। लोग इसे परांठे, पूरी, दाल-चावल,सलाद, चटनी या किसी भी भोजन पर हल्का-सा छिड़ककर खाते हैं। बुकनू का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह पाचन क्रिया को मजबूत करता है। गर्मियों में भारी भोजन के बाद होने वाली अपच, कच्ची डकार, गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं में यह बेहद कारगर साबित होता है।

आयुर्वेद के अनुसार, बुकनू में मौजूद जड़ी-बूटियां पेट की आग (अग्नि) को संतुलित रखती हैं। सोंठ और अजवाइन पाचन को तेज करती हैं, हींग और काला नमक गैस की समस्या कम करते हैं, जबकि हल्दी सूजन और संक्रमण से बचाव करती है। मेथी और जीरा पेट को ठंडक देते हैं और भूख बढ़ाने में मदद करते हैं।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर