Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
नए चेयरमैन की नियुक्ति के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट, सीईओ की नियुक्ति प्रक्रिया अभी बाकी अदाणी के विझिंजम पोर्ट में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए एमएससी ग्रुप करेगा करीब 1.4 अरब डॉलर का निवेश जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू फीफा वर्ल्ड कप-2026 : चार बार की चैम्पियन जर्मनी बाहर, पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर अंतिम-16 में जगह बनाई वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण

हरियाणा

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में मनाया गया भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस

25 जुलाई, 2025 04:55 PM

सिरसा। (सतीश बंसल)भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन हिसार विभाग द्वारा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा में हिसार विभाग प्रमुख सुनील ढिल्लों की अध्यक्षता में मनाया गया, जिसका मंच संचालन जिला मंत्री चरणजीत वर्मा ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय कुलगुरू ्रप्रो. विजय कुमार, विशिष्ठ अतिथि कुलसचिव अशोक शर्मा और भारतीय मजदूर संघ के प्रांत मंत्री देवीलाल गुराना और मुख्य वक्ता राजीव कुमार (सह-प्रांत सांझी वाल्ता प्रमुख), भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जीवन सिंह ठाकुर, जिलामंत्री हिसार विक्रम श्योराण व जिला मंत्री फतेहाबाद अमित उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके व भारत माता, विश्वकर्मा व भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया और प्रसाद के रूप में लड्डूओं का वितरण कर सभी का मुंह मीठा करवाया गया। मुख्य अतिथि कुलगुरू प्रो. विजय कुमार ने राष्ट्र हित, उद्योग हित व कर्मचारी हित में संघ के योगदान की प्रशंसा की व आए हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को स्थापना दिवस की बधाई दी।


मुख्य वक्ता राजीव ने भारतीय मजदूर संघ व दतोप्ंत ठेंगड़ी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संगठन की रीति नीति व पंच परिवर्तन के बारे में विस्तार से बताया व भारतीय मजदूर संघ क्यों इसके बारे में भी कार्यकर्ता को जानकारी दी। विशिष्ठ अतिथि देवीलाल गुराना ने भारतीय मजदूर संघ द्वारा प्रदेश से ठेकेदारी प्रथा का अंत व 120000 कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करने का काम जो सरकार ने एक्ट-2024 को लागू करके किया।

 

उसके लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी और साथ ही बताया कि कई विभागों में अभी तक एक्ट 2024 को लागू नहीं किया गया। उसके लिए बताया कि संगठन लगातार प्रयासरत है सभी कर्मचारियों को इसका लाभ दिलाने के लिए भारतीय मजदूर संघ का शीर्ष नेतृत्व उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री पवन, प्रदेश अध्यक्ष अशोक व महामंत्री हवा सिंह मैहला लगातार सरकार के साथ वार्ता करके एस ओ पी व रूल्स जारी करवाने के लिए लगे हुए हैं और इसका लाभ प्रत्येक अंतिम छोर के कार्यकर्ताओं को मिलेगा यह भरोसा और विश्वास दिलाया। अंत में विभाग प्रमुख व कार्यक्रम के अध्यक्ष सुनील ढिल्लों ने कहा कि शून्य से शिखर तक की यात्रा में आप सब शामिल हैं, आप सब के सहयोग से भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ढाई करोड़ के करीब है और आप सभी संघ के समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत भारतीय मजदूर संघ विश्व का पहले नम्बर पर विराजमान गैर राजनैतिक संगठन है। इसके साथ ही आए हुए कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के सिरसा जिला उपाध्यक्ष सुरेश, सह-मंत्री अजय, जिला कोषाध्यक्ष नरेश जांगड़ा, हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ की पूर्व महामंत्री किरण बाला, हरियाणा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय शर्मा, हरियाणा शहरी स्वास्थ्य मिशन के महामंत्री भजनलाल, भवन निर्माण के उपाध्यक्ष रोहताश ग्रोवर के साथ-साथ भारतीय मजदूर संघ से जुड़े तमाम संगठनों से मातृशक्ति, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता