Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

चुनाव आयोग की विशेष पुनरीक्षण मुहिम में बिहार के 94.68% मतदाता सूची में शामिल, अंतिम लिस्ट 30 सितंबर को होगी जारी

20 जुलाई, 2025 08:43 AM

चुनाव आयोग (ECI) ने बताया कि बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के तहत अब तक 94.68% मतदाताओं को कवर कर लिया गया है। राज्य में कुल 7,89,69,844 मतदाताओं में से 90.12% लोगों से फॉर्म प्राप्त हुए हैं। हालांकि, 4.67% मतदाता अपने पते पर नहीं मिले, 1.61% की मृत्यु हो चुकी है, 0.75% लोग एक से अधिक स्थानों पर नामांकित हैं, 2.3% ने स्थायी रूप से पता बदला है और 0.01% का पता नहीं चल पाया है।

चुनाव आयोग ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि 1 अगस्त 2025 को ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल (प्रारूप मतदाता सूची) प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद एक महीने तक सभी राजनीतिक दलों और आम जनता को सुझाव और सुधार भेजने का अवसर दिया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को यह प्रारूप सूची मुफ्त में प्रिंट और डिजिटल रूप में दी जाएगी और इसे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा, ताकि जनता आसानी से इसे देख सके। आयोग ने आश्वस्त किया कि कोई भी पात्र मतदाता छूटेगा नहीं।

चुनाव आयोग ने यह भी बताया कि जिन मतदाताओं को मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, एक से अधिक स्थानों पर नामांकित या अनुपलब्ध पाया गया है, उनकी सूची जिला स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और उनके द्वारा नियुक्त 1.5 लाख बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) के साथ साझा की गई है, ताकि वे 25 जुलाई से पहले इन मामलों की पुष्टि कर सकें।

SIR आदेश के अनुसार, प्रत्येक BLA प्रतिदिन अधिकतम 50 फॉर्म प्रमाणित करके जमा कर सकता है। यह प्रक्रिया चुनाव आयोग की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके तहत कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं। अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर 2025 को प्रकाशित की जाएगी और फिर से सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उसकी प्रिंट और डिजिटल कॉपी मुफ्त में दी जाएगी तथा वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। -

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं