Sunday, August 16, 2026
BREAKING
स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत मुख्यमंत्री की विधानसभा के प्रत्येक नागरिक तक हर घर तिरंगा प्रदर्शनी पहुंचा रही राष्ट्रीय ध्वज की महत्वपूर्ण जानकारी : सुमन सैनी किसान मोर्चा की जिला बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना, कहा भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए झारखंड : भाजपा नेताओं ने पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, मरांडी बोले- उनके विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद

दुनिया

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

12 मई, 2026 02:01 PM

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन के दौरे पर रहने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दौरे पर ईरान के साथ ताजा हालात पर भी चर्चा हो सकती है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात अच्छी रहेगी।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, "मैं चीन के अपने दौरे का बहुत इंतजार कर रहा हूं, यह एक शानदार देश है, जहां के नेता राष्ट्रपति शी हैं, जिनका सभी सम्मान करते हैं। दोनों देशों के लिए बहुत अच्छी चीजें होंगी!"

बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ अमेरिका के कई बड़ी बिजनेस हस्तियां भी इस दौरे पर पहुंचने वाली हैं। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बड़ी अमेरिकी कंपनियों के 17 बड़े कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव भी होंगे।

ट्रंप स्थानीय समयानुसार, मंगलवार को वाशिंगटन से निकलेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप के डेलिगेशन में एप्पल के सीईओ टिम कुक और टेस्ला और स्पेसएक्स के चीफ एलन मस्क के साथ-साथ ब्लैकरॉक, ब्लैकस्टोन, बोइंग, कारगिल, सिटी, सिस्को, कोहेरेंट, जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) एयरोस्पेस, गोल्डमैन सैक्स, इलुमिना, मास्टरकार्ड, मेटा, माइक्रोन, क्वालकॉम और वीजा के सीनियर एग्जीक्यूटिव शामिल होंगे।

व्हाइट हाउस की लिस्ट में शामिल एग्जीक्यूटिव के तौर पर ब्लैकरॉक के लैरी फिंक, ब्लैकस्टोन के स्टीफन श्वार्जमैन, बोइंग की केली ऑर्टबर्ग, कारगिल के ब्रायन साइक्स, सिटी की जेन फ्रेजर, सिस्को के चक रॉबिंस, कोहेरेंट के जिम एंडरसन, जीई एयरोस्पेस के एच. लॉरेंस कल्प, गोल्डमैन सैक्स के डेविड सोलोमन, इलुमिना के जैकब थायसेन, मास्टरकार्ड के माइकल मिबैक, मेटा की डिना पॉवेल मैककॉर्मिक, माइक्रोन के संजय मेहरोत्रा, क्वालकॉम के क्रिस्टियानो अमोन और वीजी के रयान मैकइनर्नी शामिल हैं।

इससे पहले सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति की जमकर सराहना की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी जल्द होने वाली चीन यात्रा में ताइवान और ऊर्जा सुरक्षा सबसे बड़े मुद्दे होंगे।

ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार अब चीन के साथ 'बहुत अच्छा काम' कर रही है। उन्होंने पिछली अमेरिकी सरकारों पर आरोप लगाया कि उन्होंने चीन को अमेरिका का फायदा उठाने दिया।

उन्होंने कहा कि हम बहुत कारोबार कर रहे हैं, लेकिन यह समझदारी वाला कारोबार है। पहले के राष्ट्रपति के समय हमसे कई वर्षों तक फायदा उठाया गया, अब हम चीन के साथ अच्छा काम कर रहे हैं।

बातचीत के दौरान ट्रंप ने कई बार शी जिनपिंग की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेरे राष्ट्रपति शी के साथ अच्छे संबंध हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और उम्मीद है कि वह भी मेरा सम्मान करते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि प्रेसिडेंट शी हमारी पिछली सरकार का सम्मान नहीं करते थे और उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की भी आलोचना की। ट्रंप ने कहा कि वे (बाइडेन) ठीक से बात भी नहीं कर पाते थे।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं