Sunday, August 16, 2026
BREAKING
संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं CM नायब सिंह सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अटल जी के विचार सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे’ स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत मुख्यमंत्री की विधानसभा के प्रत्येक नागरिक तक हर घर तिरंगा प्रदर्शनी पहुंचा रही राष्ट्रीय ध्वज की महत्वपूर्ण जानकारी : सुमन सैनी किसान मोर्चा की जिला बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

राष्ट्रीय

झारखंड : भाजपा नेताओं ने पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, मरांडी बोले- उनके विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे

16 अगस्त, 2026 04:21 PM

रांची : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को झारखंड विधानसभा परिसर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने वाजपेयी को देश का ‘अजातशत्रु’ बताते हुए कहा कि सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी उनका सम्मान करते थे। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के गठन का श्रेय अगर किसी एक व्यक्ति को दिया जा सकता है तो वह अटल बिहारी वाजपेयी हैं। मरांडी ने कहा कि वाजपेयी ने झारखंड की अलग राज्य की लंबे समय से चली आ रही मांग को समझा और उनके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने झारखंड के गठन का रास्ता साफ किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का राजनीतिक जीवन देश के लिए प्रेरणादायक रहा और उन्होंने मतभेदों के बावजूद सभी को साथ लेकर चलने की परंपरा कायम की। भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल लोकप्रिय राजनेता ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील कवि भी थे। उनके भाषण सुनने के लिए लोग स्वत: जुटते थे। लोग पैदल और साइकिल से भी उनके विचार सुनने पहुंचते थे। उन्होंने कहा कि राजनीति में कई नेता आए, लेकिन वाजपेयी जैसा समर्पित नेता विरले ही देखने को मिलता है। उन्होंने जीवनभर लोगों को जोड़ने का प्रयास किया।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि वाजपेयी भारतीय राजनीति में सुचिता और प्रामाणिकता के सशक्त हस्ताक्षर थे। वे कार्यकर्ताओं के पथदर्शक, प्रखर वक्ता, कुशल प्रशासक और बेहतरीन कवि थे।
रघुवर दास ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अटल जी के विचार और सिद्धांत हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा के संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, रांची की मेयर रोशनी खलखो, महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना, कहा भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना, कहा भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए

पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’

पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद

पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा

पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा

अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड

अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया