Saturday, July 04, 2026
BREAKING
'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद 'हम दबाव नहीं झेल पाए', विंबलडन में पहले राउंड की हार पर बोले युकी भांबरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: चौथी बार फाइनल में इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया से सामना, इतिहास बदलना होगा मकसद फीफा वर्ल्ड कप: मेसी के नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि, डिएगो माराडोना का तोड़ा रिकॉर्ड बांग्लादेश से भिड़ने के लिए जिम्बाब्वे की वनडे टीम का ऐलान, रिचर्ड नगारवा बने कप्तान शिमला मिर्च खाने से बढ़ सकता है पोटैशियम? डायलिसिस मरीज बरतें जरूरी सावधानी बार-बार होने वाला सिरदर्द हो सकता है खतरे की घंटी, भूलकर भी न करें नजरअंदाज पीएम मोदी के स्वागत को तैयार ऑस्ट्रेलिया, 8 जुलाई से होगी वार्षिक लीडर्स समिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केइको फुजिमोरी को पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर दी बधाई तेहरान में भारत ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय

चीन की मनमानी पर सख्त हुआ भारतीय विदेश मंत्रालय, कहा ऐसी मनमानी कार्रवाई विश्वास को नुकसान पहुंचाती है

27 नवंबर, 2025 06:39 PM

भारत ने चीन को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। भारत द्वारा ये चेतावनी अरुणाचल प्रदेश की एक महिला नागरिक को शंघाई हवाई अड्डे पर कथित तौर पर परेशान करने और हिरासत में लेने की घटना के बाद दी है। भारत ने कहा है कि चीन का कोई भी मनमाना कदम दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के लिए जरूरी आपसी विश्वास और समझ को बनाने में नुक्सानदायक होगा।

सख्त हुआ भारतीय विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत ने इस घटना पर चीन को एक कड़ा विरोध पत्र जारी किया है। दिल्ली और बीजिंग दोनों जगहों पर चीनी पक्ष के समक्ष इस मुद्दे को उठाया गया है। जायसवाल ने जोर देकर कहा कि भारत और चीन के बीच सामान्य संबंध बनाए रखने के लिए सीमा पर शांति और सौहार्द बनाए रखना जरुरी है।

ये था मामला
यह पूरा विवाद 21 नवंबर को हुई एक घटना से शुरू हुआ। ब्रिटेन में रहने वाली भारतीय नागरिक पेमा वांगजोम थोंगडोक लंदन से जापान की यात्रा कर रही थीं और शंघाई हवाई अड्डे पर रुकी थीं। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मात्र 3 घंटे की यात्रा 18 घंटे की कठिन परीक्षा में बदल गई। इसके पीछे की वजह Chinese immigration officials द्वारा उनके पासपोर्ट को सिर्फ अमान्य घोषित करना था, क्योंकि उसमें अरुणाचल प्रदेश को उनका जन्मस्थान बताया गया था।

चीन ने दावे को दोहराया
चीन ने मंगलवार को महिला से दुर्व्यवहार के आरोपों को तो खारिज कर दिया, लेकिन इस घटना का इस्तेमाल एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश पर अपने क्षेत्रीय दावे को पुष्ट करने के लिए किया। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, "जांगनान (अरुणाचल प्रदेश) चीन का क्षेत्र है। चीन ने कभी भी भारत द्वारा अवैध रूप से स्थापित तथाकथित अरुणाचल प्रदेश को स्वीकार नहीं किया।" चीन के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पेमा वांगजोम थोंगडोक ने कहा कि चीन का यह दावा (कि अरुणाचल प्रदेश 'भारत द्वारा अवैध रूप से स्थापित' किया गया) इस बात की पुष्टि करता है कि उनकी नजरबंदी और उनके साथ किया गया शत्रुतापूर्ण व्यवहार दुर्भावना से प्रेरित था।

भारत ने साफ किया है कि दोनों पक्षों ने अक्टूबर 2024 से सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए मिलकर काम किया है, लेकिन चीन के मनमाने कदम इस प्रगति को नुकसान पहुंचाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत-माली ने पहले निर्यात संवर्धन मंच के जरिए व्यापारिक साझेदारी को दी नई मजबूती

भारत-माली ने पहले निर्यात संवर्धन मंच के जरिए व्यापारिक साझेदारी को दी नई मजबूती