Friday, July 10, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

ऋषभ पंत ने फैंस से मांगी माफी, साउथ अफ्रीका से 0-2 की हार के बाद साझा किया संदेश

27 नवंबर, 2025 07:07 PM

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की 0-2 से टेस्ट सीरीज हार ने टीम इंडिया और उसके फैंस को बड़ा झटका दिया है। गुवाहाटी टेस्ट में 408 रन से करारी हार झेलने के बाद फैन्स का गुस्सा खासकर स्टैंड-इन कप्तान ऋषभ पंत की ओर था, जिन्हें शुभमन गिल की अनुपस्थिति में कप्तानी सौंपी गई थी। पंत का बल्ला भी चार इनिंग में केवल 49 रन ही दे सका। आलोचनाओं के बीच पंत ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा, जिसमें उन्होंने फैंस से माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि टीम और वे खुद इस नाकामी से सीख लेकर और मजबूत होकर लौटेंगे।

भारत की करारी हार और आलोचना का दौर

गुवाहाटी टेस्ट मैच भारत के लिए कई सवाल छोड़ गया, खासकर नेतृत्व और बल्लेबाजी पर। 408 रन की हार भारत की टेस्ट इतिहास में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार बन गई, जिसने टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर चर्चा तेज कर दी। स्टैंड-इन कप्तान ऋषभ पंत पर मैदान के अंदर फैसलों से लेकर उनके शॉट सेलेक्शन तक कई सवाल उठे। चार पारियों में सिर्फ 49 रन बनाना भी आलोचना का मुख्य कारण रहा।

ऋषभ पंत का जिम्मेदारी भरा कदम—फैंस से माफी

पंत ने लिखा, 'इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि हमने पिछले दो हफ़्तों में अच्छा क्रिकेट नहीं खेला। एक टीम और एक व्यक्ति के तौर पर हम हमेशा सबसे ऊंचे लेवल पर परफॉर्म करना चाहते हैं और अरबों भारतीयों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं। माफ करना हम इस बार उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके, लेकिन खेल आपको सीखना, ढलना और आगे बढ़ना सिखाता है - एक टीम के तौर पर भी और एक व्यक्ति के तौर पर भी। भारत को रिप्रेज़ेंट करना हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान है। हम जानते हैं कि यह टीम क्या कर सकती है और हम एक टीम और एक व्यक्ति के तौर पर मजबूत और बेहतर वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, फिर से इकट्ठा होंगे, फिर से फोकस करेंगे और रीसेट करेंगे। आपके अटूट सपोर्ट और प्यार के लिए धन्यवाद! जय हिंद।" 

ODI सीरीज के साथ नई शुरुआत की तैयारी

अब पंत और टीम इंडिया का फोकस साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज पर है, जिसकी शुरुआत 30 नवंबर से रांची में होगी। यह सीरीज पंत के लिए अपने फॉर्म और आत्मविश्वास को दोबारा पाने का सुनहरा मौका होगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा