Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

राजधानी रायपुर में जुटेंगे देश के सबसे बड़े पुलिस दिग्गज, PM Modi बनाएंगे ‘सुरक्षित भारत’ का नया रोडमैप

27 नवंबर, 2025 07:13 PM

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 नवंबर को रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM रायपुर) में आयोजित पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे। 28 से 30 नवंबर तक चलने वाला यह सम्मेलन देश में आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर उच्च-स्तरीय विचार-विमर्श का सबसे बड़ा मंच माना जाता है।

सम्मेलन का मुख्य विषय: ‘विकसित भारत: सुरक्षा आयाम’
इस दौरान वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद निरोध, महिला सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, और आधुनिक पुलिसिंग में फोरेंसिक साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा होगी। प्रधानमंत्री इस अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।

क्या है सम्मेलन का उद्देश्य?
सम्मेलन का लक्ष्य है कि अब तक की प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा, ‘विकसित भारत’ विज़न के अनुरूप ‘सुरक्षित भारत’ के लिए भावी रणनीति तैयार करना, पुलिस बलों की परिचालन, अवसंरचना और कल्याण संबंधी चुनौतियों पर विचार, तकनीक आधारित आधुनिक पुलिसिंग मॉडल पर चर्चा। यह मंच देश भर के वरिष्ठ IPS अधिकारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर व्यापक और खुली बातचीत का अवसर देता है।

प्रधानमंत्री की विशेष भूमिका
2014 से प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मेलन में गंभीर रुचि लेते आए हैं। उनके मार्गदर्शन में इस आयोजन को अधिक संवादात्मक बनाया गया है, जहां अधिकारी सीधे पीएम के सामने अपने विचार और सुझाव रख सकते हैं। सम्मेलन देश के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित करने की परंपरा भी पीएम के नेतृत्व में शुरू हुई। यह प्रतिष्ठित सम्मेलन पहले गुवाहाटी, कच्छ का रण, हैदराबाद, टेकनपुर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, पुणे, लखनऊ, नई दिल्ली, जयपुर और भुवनेश्वर में आयोजित हो चुका है। इस बार इसकी मेजबानी रायपुर कर रहा है।

कौन-कौन होंगे शामिल?
बता दें कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह राज्य मंत्री, सभी राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के DGP, केंद्रीय पुलिस बलों और संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे। इस बार DIG और SP स्तर के अधिकारी भी पहली बार विशेष रूप से शामिल किए जा रहे हैं, ताकि नए और इनोवेटिव विचार सामने आ सकें।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस