Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

'हम कौन सी जादू की झड़ी घुमाएं...' दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर बोले CJI सूर्यकांत

27 नवंबर, 2025 07:04 PM

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को गंभीर चर्चा हुई। वायु प्रदूषण मामले में एमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने शीर्ष अदालत को बताया कि दिल्ली-एनसीआर में हालात बेहद चिंताजनक हैं और यह स्थिति एक “स्वास्थ्य आपातकाल” का रूप ले चुकी है। इस पर मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि अदालत यह समझना चाहती है कि वह ऐसा कौन-सा निर्देश जारी करे जिससे तुरंत स्वच्छ हवा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने पूछा कि “न्यायिक मंच कौन-सी जादुई छड़ी घुमा सकता है? हमें बताइए कि हम क्या निर्देश दे सकते हैं?”

क्या हो सकता है इसका समाधान
सीजेआई ने कहा कि प्रदूषण समस्या के कई कारण हैं और इसे किसी एक वजह तक सीमित करके देखना “गंभीर भूल” होगी। उन्होंने कहा कि समाधान तभी संभव है जब विशेषज्ञ और वैज्ञानिक हर क्षेत्र का अलग-अलग विश्लेषण कर सुझाव दें। अदालत ने यह भी माना कि दिवाली और सर्दियों के दौरान प्रदूषण पर कई समितियां और योजनाएं बनाई गईं, लेकिन उनका अधिकांश कार्यान्वयन “कागज़ों तक ही सीमित” रहा और स्थिति में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ। उन्होंने नियमित और सख्त निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट मामले पर लगातार विचार करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली की खराब हवा के कारण वह स्वयं बाहर टहलने से परहेज कर रहे हैं। शीर्ष अदालत ने दिल्ली-एनसीआर की गिरती वायु गुणवत्ता पर दायर याचिका पर 3 दिसंबर को सुनवाई करने का फैसला किया है। कोर्ट ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) को सालभर लागू रखने के विचार को खारिज कर दिया। ग्रैप एक आपातकालीन ढांचा है जिसके तहत प्रदूषण गंभीर होने पर कई गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाता है।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर
दिल्ली की एयर क्वालिटी गुरुवार, 27 नवंबर की सुबह “बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज की गई। एक दिन पहले एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन ने GRAP स्टेज-3 के तहत लगी पाबंदियाँ हटा दी थीं। सुबह शहर का कुल AQI 351 था, जबकि बुधवार शाम 4 बजे यह 327 दर्ज किया गया था। मंगलवार का AQI 353 और सोमवार का 328 रहा था। यह प्रदूषण का लगातार 21वां दिन था जब AQI 300 से ऊपर दर्ज हुआ।

सुनवाई को वर्चुअल मोड में शिफ्ट करने का संकेत
सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि यदि बार एसोसिएशन प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए सुनवाई को वर्चुअल मोड में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखता है, तो सुप्रीम कोर्ट इस पर विचार करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि बुधवार को 55 मिनट की सुबह की वॉक के बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और सुबह तक परेशानी बनी रही। उन्होंने यह टिप्पणी SIR एक्सरसाइज की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान की।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस