Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

सेहत

चंदन : खून की सेहत सुधारने वाली अनमोल लकड़ी, डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

13 अप्रैल, 2026 04:03 PM

गर्मियों के मौसम ने दस्तक दे दी है। लिहाजा, दिन-ब-दिन देश के कई हिस्सों का तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है। आयुर्वेद के पास ऐसी कई औषधियां हैं, जिनके सेवन से न केवल तन-मन को ठंडक मिलती है बल्कि कई शारीरिक समस्याओं की छुट्टी करने में भी कारगर है। ऐसी ही अनमोल औषधि है चंदन की लकड़ी। केंद्र सरकार का पर्यावरण व वन मंत्रालय चंदन के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी देता है। चंदन एक खास और सुगंधित लकड़ी है जो शरीर को ठंडक पहुंचाने और खून की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसका वानस्पतिक नाम सैंटलम एल्बम लिन है। चंदन की लकड़ी के हार्टवुड हिस्से को मुख्य रूप से औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। चंदन की लकड़ी के सेवन से सेहत को एक-दो नहीं बल्कि अनगिनत लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में चंदन की लकड़ी को खास स्थान मिला हुआ है। यह डायबिटीज की समस्या, बार-बार पेशाब आना, पेशाब में जलन के साथ ही कमजोरी व थकान को दूर करने में भी कारगर है। ऐसे में आयुर्वेद चंदन के सेवन की सलाह देता है।

चंदन की लकड़ी का काढ़ा और चंदन पाउडर के नियमित इस्तेमाल से मरीजों को राहत मिलती है व पेशाब में जलन कम, ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित और शरीर में ठंडक का अहसास होता है। चंदन के सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। यह डायबिटीज के नियंत्रण में मदद करता है क्योंकि इसमें मौजूद गुण ब्लड शुगर को संतुलित रखते हैं। पेशाब में जलन की समस्या में चंदन बहुत प्रभावी है। यह मूत्र मार्ग की समस्याओं को खत्म करने में कारगर है।

रक्तस्राव संबंधी विकारों में भी चंदन का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। यह खून को शुद्ध करने और अत्यधिक रक्तस्राव को रोकने में मदद करता है। चंदन की ठंडक शरीर के अंदरूनी गर्मी को कम करती है, जिससे त्वचा की समस्याएं, चिड़चिड़ापन और गर्मी से होने वाली परेशानियां दूर होती हैं। आयुर्वेद में चंदन को शीतल (ठंडा) द्रव्य माना गया है। यह हृदय को शांति देता है, तनाव कम करता है और शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करता है। चंदन का लेप त्वचा पर लगाने से मुंहासे, सूजन और जलन में आराम मिलता है।
चंदन को दिनचर्या में शामिल करने से यह सुगंधित लकड़ी न सिर्फ शरीर को ठंडक देती बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत दिलाती है। हालांकि, चंदन का सेवन हमेशा आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की सलाह से करना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर