Thursday, July 09, 2026
BREAKING
मेलबर्न में पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई कारोबारियों को दिया भारत में निवेश का न्योता, बोले-स्वच्छ ऊर्जा, एआई और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाएं पीएम मोदी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में हुए शामिल, ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष अल्बनीज से की मुलाकात टॉक्सिक के तबाही गाने को 24 घंटे में 16 मिलियन+ व्यूज, बोल्ड सीन्स पर लोग बोले- RIP सेंसरबोर्ड सीमा सजदेह से तलाक पर अब सोहेल खान बोले- मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं मेकर्स ने मेरी जिंदगी खराब की..., शिल्पा शिंदे पर भड़कीं हिना खान, कहा- वो 'बिग बॉस' कभी भी जीत नहीं पाती अगर उसने... राजेश शर्मा की हालत गंभीर, एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने दी पूरी घटना की जानकारी, AICWA ने उठाए सवाल सैफ अली खान से एक सीन नं*गे में करवाना चाहते थे विशाल भारद्वाज, एक्टर ने बदले में रख दी थी ये डिमांड संजय दत्त की बुआ थी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस , आइटम सॉन्ग से देती थीं हेलन को टक्कर शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में घर के बेटे की तरह क्यों पहुंचे थे विकी कौशल, आपको पता है कनेक्शन? वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में 24 घंटे पानी की सप्लाई 2028 तक:16 दिसंबर को फ्रांस की कंपनी के साथ समझौता; जनवरी में टेंडर की संभावना

06 दिसंबर, 2022 12:25 PM

चंडीगढ़ के वासियों को शहर में 24 घंटे लगातार पीने के पानी की सुविधा 2028 तक प्राप्त होगी। पिछले 7 सालों से इस महत्त्वकांक्षी प्रोजेक्ट पर चंडीगढ़ नगर निगम लगा हुआ है। इस प्रोजेक्ट को लेकर अब 16 दिसंबर को निगम और फ्रांस सरकार के एजेंसे फ्रांसेंस डी डेवलपमेंट(AFD) के बीच अंतिम समझौते पर दस्तखत होंगे।

लंबे समय से शहरवासी इस प्रोजेक्ट के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। चंडीगढ़ नगर निगम के मुताबिक वह जनवरी में इस प्रोजेक्ट को लेकर टेंडर जारी कर सकते हैं। जिस एजेंसी को यह प्रोजेक्ट शुरू करने का काम दिया जाएगा उसे पांच वर्षों में इसे पूरा करना होगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वर्ष 2028 तक शहर को 24 घंटे पीने का पानी मिल पाएगा।

आज से 7 वर्ष पहले इस प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई थी। चंडीगढ़ के प्रशासक बीएल पुरोहित ने बीते वर्ष 14 नवंबर को मनीमाजरा में इस प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखी थी। इसी वर्ष 14 सितंबर को क्रेडिट फैसिलिटी एग्रीमेंट(CFA) को लेकर केंद्र के इकोनॉमिक अफेयर्स विभाग तथा फ्रेंच एजेंसी के बीच दस्तखत हुए थे।

412 करोड़ की मंजूरी और 100 करोड़ की ग्रांट
512 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट को लेकर AFD ने लोन के रूप में 412 करोड़ रुपए की मंजूरी दी थी। 15 सालों में यह लोन चुकाया जाना है। वहीं यूरोपियन यूनियन इस प्रोजेक्ट के लिए 100 करोड़ रुपए की ग्रांट भी दे रही है। चंडीगढ़ प्रशासन ने प्रोजेक्ट को लेकर AFD के साथ वर्ष 2016 में एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर दस्तखत किए थे। उस समझौते के तहत AFD चंडीगढ़ में पानी की सप्लाई, सेनिटेशन और वेस्ट मैनेजमेंट और अन्य सेक्टर पर सहयोग के लिए राजी हुआ था।

इस प्रकार देगा सेवाएं
शहरवासियों को 24 घंटे पीने का पानी निगम अपने मौजूदा स्रोतों से ही मुहैया करवाएगा। वहीं सभी ट्यूबवेल को प्रयोग में लाया जाएगा। इसके लिए 269 किमी की पाइप लाइन बदली जाएगी। इस प्रोजेक्ट को लेकर लोगों के घरों में पानी के स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। स्मार्ट मीटर की मदद से शहरवासी(उपभोक्ता) इस्तेमाल होने वाले पानी की मॉनिटरिंग कर पाएंगे। इससे उनका बिल भी कम आएगा।

पानी की बर्बादी रुकेगी
इस प्रोजेक्ट को लाने का एक उद्देश्य शहर में पानी की बर्बादी को रोकना भी है। 24 घंटे पानी आने से इसकी स्टोरेज कम होगी और हाई-प्रेशर सप्लाई होगी। वहीं इससे पानी के स्रोतों में बढ़ोतरी होगी और लीकेज कम होगी। ग्राउंड वाटर पर निर्भरता भी कम होगी। एक जानकारी के मुताबिक शहर में रोजाना 30 प्रतिशत पीने के पानी की बर्बादी होती है। ऊर्जा खपत की मॉनिटरिंग भी की जा सकेगी। पानी की खपत, पानी का स्तर और रियल-टाइम बेसिस पर वॉटर फ्लो रेट्स को जांचने के लिए सप्लाई सिस्टम में सेंसर होगा।

पानी का असमान वितरण
जानकारी के मुताबिक मौजूदा समय में शहर के उत्तरी और दक्षिणी सेक्टरों में पानी का असमान वितरण है। एक ओर जहां सेक्टर 2, 3, 4, 5, 7, 8 और 9 में प्रति व्यक्ति 1 हजार लीटर का वितरण है। वहीं सेक्टर 33, 34, 35, 36 और 49 में 400 लीटर प्रति व्यक्ति वितरण किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार