Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

चंडीगढ़ कोठी कब्जा कांड में महाजन को जमानत:सेक्टर-37 में किराएदार बन हथियाई थी; 21 महीने से जेल में था बंद

08 दिसंबर, 2022 12:24 PM

चंडीगढ़ सेक्टर 37 में मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति की कथित रूप से कोठी कब्जाने के मामले में प्रमुख आरोपी संजीव महाजन और इसके साथी खलिंदर कादियान व गुरप्रीत सिंह को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने नियमित जमानत दे दी है। संजीव महाजन को चंडीगढ़ पुलिस ने विभिन्न आपराधिक धाराओं में पिछले वर्ष 2 मार्च को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वह जेल में था। सेक्टर 39 थाना के तत्कालीन SHO को सितंबर में जमानत मिली थी।

चंडीगढ़ पुलिस के एक DSP का भाई भी इस कोठी कब्जा कांड केस में आरोपी है। संजीव महाजन पर कोठी के मालिक राहुल मेहता को बाउंसर सुरजीत के साथ मिल किडनैप करने के आरोप हैं। मामले में कुछ और आरोपी भी हैं, जिन पर महाजन के साथ मिल नकली राहुल मेहता खड़ा कर एस्टेट ऑफिस में जाली दस्तावेजों के आधार पर कोठी आगे बेचने और मुनाफा कमाने के आरोप हैं।

संजीव महाजन की तरफ से हाईकोर्ट में सीनियर एडवोकेट विनोद घई, कनिका आहूजा और कीर्ति आहूजा ने पैरवी की और उसे झूठा फंसाए जाने की दलीलें दी। बाकी आरोपी पहले ही जमानत पर हैं।

किराएदार बने और बाद में मकान हड़प लिया

पुलिस चार्जशीट के मुताबिक आरोपी पहले किराएदार बन राहुल गुप्ता की कोठी में फर्स्ट फ्लोर में रहने लगे। बाद में प्लानिंग के तहत उसे कैद कर पिटाई कर मानसिक रोगी बता दूसरे राज्य में छोड़ आए। जिसके बाद फर्जी सेल डीड के आधार पर कोठी कब्जा ली। वहीं पूर्व SHO इंस्पेक्टर (निलंबित) राजदीप सिंह पर आरोप है कि मामले की शिकायत मिलने पर उसने कार्रवाई करने की बजाय शिकायतकर्ता को धमकाया था। उस पर आरोपियों से महंगे फोन गिफ्ट में लेने के भी आरोप लगे थे।

इतनी धाराओं में किया था केस दर्ज

चंडीगढ़ पुलिस ने कोठी कब्जाने के इस मामले में कई आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने केस में IPC की धारा 238, 166, 201, 218, 452, 331, 344, 365, 386, 419, 420, 465, 467, 468, 471, 373, 477, 474, 120 बी तथा प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 7,13(1)(2) के तहत केस दर्ज किया था।

बाउंसर मर्डर केस में मिली थी जमानत

इससे पहले संजीव महाजन को मार्च, 2020 में हुए बाउंसर सुरजीत मर्डर केस में जमानत दी गई थी मगर प्रॉपर्टी हथियाने के मौजूदा केस में वह जेल में ही था। वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने सितंबर 2019 में हुए एक मर्डर केस में महाजन द्वारा कथित रूप से जेल से गवाहों को धमकाने को लेकर भी एक केस दर्ज किया था। सेक्टर 17 पुरानी जिला अदालत की पार्किंग में जींद के एक व्यक्ति को 4 हमलावरों ने गोली मार उसकी हत्या कर दी थी। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका