चंडीगढ़ (रोशन लाल )चंडीगढ़ स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी की तरफ़ से रोज़ फेस्टिवल में सहयोग से एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। डॉ सुशील माही प्रोजेक्ट डायरेक्टर, डॉ जितेंदर दहिया असिस्टेंट डायरेक्टर, आलोक नाथ काउंसलर, इर्शाद मलिक आउटरेचर वर्कर, रूही शर्मा प्रोजेक्ट मेनेजर, नीलम देवी काउंसलर ने इस स्वास्थ्य शिविर सत्र में एचआईवी की जाँच और आभा कार्ड के बारे में आम जानता को जागरूक किया। इस सिविर के दोरान एचआईवी की जाँच की गई, यौन संचारित संक्रमणों के बारे में जागरूक किया। आभा कार्ड के लाभ बारे में लोगो को जागरूक किया गया ।