Tuesday, November 17, 2026
BREAKING
• शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : अनिल विज • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगम : संजय भाटिया • वोट चोर गद्दी छोड़ नारा इटली मेड, लोगों ने इस नारे को नकारा तो राहुल गांधी ने नारा चलाने के लिए इटली से एक्सपर्ट बुलाए : अनिल विज • पात्र दुकानदारों को शीघ्र मालिकाना हक दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारीः नायब सिंह सैनी • हरियाणा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प, 26 नवंबर को पंचकूला में निकलेगा ‘संविधान रक्षा मार्च’ • महंगाई से जनता बेहाल, राहत के वादों के नाम पर धोखा कर रही सरकार : कुमारी सैलजा • डॉ. प्रियंका सौरभ को 2.82 लाख के सम्मान, भिवानी गौरव पुरस्कार–2026 से अलंकृत • पंजाब में घनी धुंध का अलर्ट जारी, ठंड को लेकर मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी • चंडीगढ़ में DJ और पटाखों का शोर पड़ेगा महंगा! 1 लाख रुपए तक जुर्माने की तैयारी • Himachal : सरकारी जमीन निजी निवेशकों को सौंपने का आरोप, भाजपा ने किया प्रदर्शन

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में DJ और पटाखों का शोर पड़ेगा महंगा! 1 लाख रुपए तक जुर्माने की तैयारी

17 नवंबर, 2026 07:24 PM

चंडीगढ़ : तेज आवाज में डी.जे., देर रात तक जेनरेटर या तय सीमा से अधिक शोर करने वाले पटाखे जलाना अब महंगा पड़ सकता है। ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर एक हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक जुर्माना लगाने की तैयारी है।

चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति (सी.पी. सी.सी.) ने पहली बार ध्वनि प्रदूषण के मामलों में पर्यावरणीय मुआवजा (ई.सी.) लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है। 17 नवम्बर को होने वाली गवर्निंग बॉडी की बैठक में इस पर विचार किया जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी के बाद शहर में जुर्मान की नई व्यवस्था लागू करने का रास्ता साफ हो जाएगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सी.पी.सी.बी.) के दिशा-निर्देशों के आधार पर तैयार प्रस्ताव में आवासीय, व्यावसायिक, मिश्रित उपयोग और साइलेंस जोन के लिए अलग-अलग जुर्माना तय किया गया है। अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और अदालतों के आसपास घोषित साइलेंस जोन में नियम तोड़ने वालों पर अधिक जुर्माना लगाने का प्रावधान है। प्रस्ताव के अनुसार, बिना अनुमति लाऊड स्पीकर या पब्लिक एड्रेस सिस्टम चलाने पर 10 हजार पर्यावरणीय मुआवजा लगाया जा सकता है।

तय मानकों के उल्लंघन पर निर्माण उपकरणों पर पैनल्टी का प्रावधान
एक हजार के. वी.ए. से अधिक क्षमता वाले डीजल जैनरेटर सैट चलाने पर 1 लाख रुपए, दूसरा 625 से 1 हजार के.वी.ए. तक के जैनरेटर पर 25 हजार और 625 के.वी.ए. तक के जैनरेटर पर 10 हजार रुपए जुर्माना प्रस्तावित है। तय ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने वाले निर्माण उपकरणों पर 50 हजार रुपए की पैनल्टी लग सकती है। बरात, रैली-धार्मिक आयोजनों में शोर करने पर 20 हजार आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में निर्धारित सीमा से अधिक शोर करने वाले पटाखे चलाने पर हर उल्लंघन के लिए 1 हजार रुपए जुर्माना प्रस्तावित है। वहीं, साइलेंस जोन में पटाखे चलाने पर 3 हजार रुपए देने पड़ सकते हैं। बरात, रैली, जुलूस और धार्मिक आयोजनों में ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर 10 हजार रुपए और साइलेंस जोन में ऐसा करने पर 20 हजार रुपए का पर्यावरणीय मुआवजा लगाने का प्रस्ताव है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पटाखों से जलने की घटनाओं के लिए पीजीआई तैयार, प्रो. अतुल पाराशर बोले- उपचार से बेहतर है बचाव

पटाखों से जलने की घटनाओं के लिए पीजीआई तैयार, प्रो. अतुल पाराशर बोले- उपचार से बेहतर है बचाव

गृह मंत्री अमित शाह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला, 1984 के सिख विरोधी दंगों की दिलाई याद

गृह मंत्री अमित शाह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला, 1984 के सिख विरोधी दंगों की दिलाई याद

चंडीगढ़ ने सिर्फ 140 दिनों में 85 फीसदी दोषसिद्धि दर हासिल की, यहां कभी ट्रैफिक जाम नहीं होता: अमित शाह

क्लैरिटी मेडिकल को स्वदेशी जागरण मंच की ओर से मिला सम्मान ।

क्लैरिटी मेडिकल को स्वदेशी जागरण मंच की ओर से मिला सम्मान ।

चंडीगढ़ में Student  नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे

चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे

अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम!

अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम!

रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला

रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला

कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया

कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया

सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई