Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में ड्रोन हमले को लेकर अलर्ट, बज रहे सायरन, शिक्षण संस्थानों में छुट्टियां

09 मई, 2025 04:21 PM

चंडीगढ़: भारत और पाकिस्तान में जारी तनातनी के बीच चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह फिर एयर रेड वार्निंग सायरन बजने शुरू हो गए हैं। वायुसेना स्टेशन से संभावित ड्रोन हमले की हवाई चेतावनी मिली है। इस संबंधी चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर नीतीश कुमार यादव ने सभी को घर के अंदर रहने और बालकनी से दूर रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है यहां के लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है उन्होंने सभी को हथियात बताने की भी सलाह दी। जैसे ही चंडीगढ़ में चेतावनी सायरन बजे तो सेक्टर 17, 22 और 35 की मार्केट बंद हो गई और लोग अपने-अपने घरों और सुरक्षित टिकानों पर जाते नजर आए ।

उधर सुरक्षा मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-31 थाने के अंतर्गत एक और चौकी बना दी है। यह चौकी एयरपोर्ट के पास बहलाना में बनाई गई है। इसमें औद्योगिक क्षेत्र थाने से सब इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार को चौकी इंचार्ज लगाया गया है। इसके अलावा दो एएसआई और 15 सिपाहियों को बहलाना चौकी में तैनात किया गया है। इसमें सेक्टर-17 थाने से एएसआई सुरजीत सिंह, जिला सेल से एएसआई (एलआर) अवतार सिंह, सेक्टर -17 थाने से सिपाही सुरिंदर पाल, सेक्टर- 3 थाने से संजीव कुमार, सेक्टर- 39 थाने से अमित कुमार, इंडस्ट्रियल एरिया थाने से मस्कान, मिनाक्सी और राजीव, सेक्टर-36 थाने से सिपाही संदीप कुमार, सेक्टर-31 थाने से लविश, हल्लोमाजरा चौकी से अनिल, सेक्टर 34 थाने से मनीश, प्रिती और संजय, सेक्टर 43 बस स्टैंड चौकी से कमलजीत कौर, बापूधाम चौकी से रितू बाला, मौलीजागरां थाने से हरभजन कौर को लगाया गया है। पंजाब में देर रात हमले की कोशिशों के बाद मान सरकार एक्शन मोड में आ गई है। आज मंत्री इमरजेंसी सर्विस को रिव्यू करेंगे। मंत्री अस्पताल, फायर स्टेशन, राशन की उपलब्धता और इमरजेंसी सर्विस का निरीक्षण करेंगे। कैबिनेट मंत्री बॉर्डर से लगे जिलों में पहुंचेंगे। कैबिनेट मीटिंग के तुरंत बाद 10 मंत्री बॉर्डर क्षेत्रों के लिए रवाना होंगे। मंत्री लालचंद कटारूचक्क और डॉ. रवजोत सिंह गुरदासपुर जाएंगे। मंत्री कुलदीप धालीवाल और मोहिंदर भगत अमृतसर में और मंत्री लालजीत भुल्लर और हरभजन सिंह ईटीओ तरनतारन पहुंचेंगे। मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और हरदीप मुंडियां फिरोजपुर देखेंगे। फाजिल्का की व्यवस्था मंत्री डॉ. बलजीत कौर और तरुणप्रीत सोंध देखेंगे।

अगले 2 दिन छुट्टी
मौजूदा हालातो के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के सभी शिक्षण संस्थानों में अगले दो दिन के लिए छुट्टी का ऐलान कर रखा है। चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं। पाकिस्तान के साथ मौजूदा जंगी हालातो को लेकर उनके अभिभाविको की भी चिंता बढ़ा दी है। सभी अभिभाविक अपने-अपने बच्चों को घर बुलाने के लिए चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं और बच्चे भी अपने पीजी और हॉस्टल छोड़ किसी तरह से अपने-अपने घर रवाना हो रहे हैं। दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप चंडीगढ़ ट्राई सिटी में रह रहे हिमाचल प्रदेश के सभी बच्चों के लिए सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता है और किसी भी इमरजेंसी के लिए उनके चंडीगढ़ स्थित ब्यूरो प्रभारी मुकेश संगर से मोबाइल नंबर 9417003927 पर संपर्क किया जा सकता है। चंडीगढ़ ट्राई सिटी में रह रहे हिमाचली बच्चों और उनके अभिभावकों को डरने की जरूरत नहीं है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका