Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

चंडीगढ़

चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट 2024-25 पर चर्चा सत्र आयोजित

27 फ़रवरी, 2025 05:44 PM

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चंडीगढ़ कार्यालय में केंद्रीय बजट 2024-25 पर एक महत्वपूर्ण चर्चा सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में पार्टी पदाधिकारियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, व्यापारियों, उद्योगपतियों और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सीएमए राकेश भल्ला ने बजट के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह बजट आर्थिक स्थिरता, रोजगार सृजन और निवेश को बढ़ावा देने वाला है। इसमें मध्य वर्ग को कर राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, और शिक्षा के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को प्राथमिकता दी गई है।

राकेश भल्ला ने बताया कि कमजोर एवं वंचित वर्गों के लिए सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, सब्सिडी में पारदर्शिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में युवाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे उन्हें बेहतर शिक्षा, कौशल विकास और स्टार्टअप्स के लिए आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम है। यह बजट मध्य वर्ग, किसान, व्यापारी, युवा और गरीब वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। नई कर नीति से आम नागरिक को राहत मिलेगी, डिजिटल और ग्रीन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा मिलेगा, और स्वरोजगार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर भी ऐसी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को इस बजट की विशेषताओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।

इस बैठक की मेजबानी एवं मंच संचालन भाजपा राज्य सह-कोषाध्यक्ष अवि भसीन द्वारा किया गया। सीए विशाल पूरी ने विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में लगभग 300 व्यक्ति उपस्थित रहे, और अंत में राष्ट्रगान के साथ यह सत्र संपन्न हुआ।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां