Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

चंडीगढ़ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर विदेशी नागरिकों समेत पांच तस्करों को किया गिरफ्तार,

27 जुलाई, 2025 04:32 PM

चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच थाना की टीम ने एक अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन विदेशी नागरिकों समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे भारी मात्रा में हेरोइन, एम्फेटामाइन और कोकीन सहित दो लग्जरी कारें भी बरामद की हैं।

इस ऑपरेशन को एसपी/क्राइम जसबीर सिंह के मार्गदर्शन, डीएसपी धीरज कुमार के पर्यवेक्षण और एसएचओ इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

एफआईआर संख्या 16 – अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा
22 जुलाई को एएसआई नसीब सिंह की टीम ने खरड़ में रहने वाले एक नाइजीरियाई नागरिक इमोरू डेमियन को 62.60 ग्राम एम्फेटामाइन के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में सिंडिकेट का और खुलासा हुआ, जिसके बाद दिल्ली से दो और विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया:

ओकोये ननमदी से 35.80 ग्राम कोकीन, 5.73 ग्राम एम्फेटामाइन और होंडा एकॉर्ड कार बरामद हुई।
तौफे यूसुफ से 34.85 ग्राम कोकीन बरामद की गई।
तीनों आरोपी मेडिकल या बिजनेस वीजा पर भारत आए थे और पंजाब-हरियाणा में बसे नाइजीरियाई नेटवर्क के जरिये चंडीगढ़ व ट्राइसिटी के युवाओं को नशा बेच रहे थे। वे आपस में सीधे संपर्क नहीं करते थे, बल्कि व्हाट्सएप के ज़रिए विदेश में बैठे संचालक से निर्देश प्राप्त करते थे।

एफआईआर संख्या 15 – बीएमडब्ल्यू में पकड़े दो स्थानीय सप्लायर
एक अन्य कार्रवाई में 19 जुलाई को एएसआई भूपिंदर सिंह की टीम ने चंडीगढ़ में बीएमडब्ल्यू कार को रोका। कार की खिड़की तोड़कर पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा:

शिवा ठाकुर (31 वर्ष), सेक्टर 45 बी, चंडीगढ़ से 50.88 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
जैसल बैंस (29 वर्ष), फतेहगढ़ साहिब की रहने वाली है और बी.ए. (अंग्रेज़ी ऑनर्स) की छात्रा है। वह आरोपी के साथ 11वीं कक्षा से जुड़ी रही है। आरोप है कि वह स्कैनर के जरिए ड्रग मनी रिसीव करती थी।
शिवा ठाकुर पर पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं और वह दो बार सजा काट चुका है।

ड्रग सिंडिकेट से जोड़ी गई अन्य कार्रवाई
इसके अलावा, एफआईआर संख्या 01/2025 में पुलिस ने आरोपी गगन उर्फ गोगी की 6 संपत्तियों (कुल अनुमानित मूल्य ₹2.80 करोड़) को कुर्क करने की न्यायिक अनुमति प्राप्त की है। गगन पर एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत कुल 5 मामले दर्ज हैं। वह अपनी अवैध कमाई से चल-अचल संपत्तियाँ खरीदता था।

एसपी जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस सिंडिकेट के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। यह सफलता ड्रग्स के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस की प्रतिबद्धता और सतर्कता का परिचायक है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की है और मामले की गहन जांच जारी है। विदेश मंत्रालय के माध्यम से इन विदेशी आरोपियों की वीजा स्थिति और संलिप्तता की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां