Sunday, November 22, 2026
BREAKING
• हिमाचल में बड़ा सियासी उलटफेर! पूर्व मंत्री की मौजूदगी में एक साथ 100 लोगों ने थामा BJP का दामन • CM सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा, ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की • जालंधर में सेना भर्ती रैली का सफलतापूर्वक समापन • चक्रवात ‘अकवान’ का असर कम, बंगाल में शुष्क रहेगा मौसम : IMD • गुजरात में भीषण सड़क हादसा, सैन्य परिवारों के सात सदस्यों की मौ*त; पीएम मोदी ने जताया शोक • 2047 तक 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य : सीआईआई ने सुझाए 15 बड़े वित्तीय सुधार • चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन में दौड़ा उत्साह का सैलाब, 11 देशों के 9,000 धावकों ने लिया हिस्सा • गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा का सफर : 1822 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना • 12 दिसंबर को खत्म होगी गंगा जल संधि, ढाका में भारत-बांग्लादेश की अहम बैठक आज • हिंद-प्रशांत से पड़ोस तक, भारत की कूटनीति ने कई मोर्चों पर दिखाई ताकत

चंडीगढ़

चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन में दौड़ा उत्साह का सैलाब, 11 देशों के 9,000 धावकों ने लिया हिस्सा

22 नवंबर, 2026 05:53 PM

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने रविवार को ‘चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन’ के दूसरे संस्करण को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मैराथन में 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ शामिल हैं, जिसमें कई आईएएस अधिकारी 42 किमी और 21 किमी की श्रेणियों में हिस्सा ले रहे हैं।

पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि देखिए, चंडीगढ़ के लिए यह बड़े सौभाग्य की बात है कि आज हमारी दूसरी अंतरराष्ट्रीय मैराथन हो रही है। हमने पिछले साल भी इसका आयोजन किया था। तब इसमें कुल 3,500 के आसपास लोग शामिल हुए थे। आज, मुझे लगता है कि यह संख्या लगभग 9,000 होगी। यानी, इसमें लोगों की भागीदारी बढ़ी है; पूरे देश और दुनिया के 10-11 देशों से लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं। हमारे स्थानीय निवासी भी, भले ही 5 किलोमीटर की श्रेणी में कोई इनाम न हो, फिर भी इसमें दौड़े ताकि सभी स्वस्थ रहें।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि चंडीगढ़ मैराथन का दूसरी बार सफल आयोजन सभी अधिकारियों और सहयोगी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस वर्ष प्रतियोगिता में 11 देशों के धावकों ने हिस्सा लिया, जो शहर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि इस बार लगभग 360 प्रतिभागियों ने 42 किलोमीटर की मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया। इतनी लंबी दूरी की दौड़ पूरी करना आसान नहीं होता और इसके लिए शारीरिक क्षमता के साथ-साथ दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन की भी जरूरत होती है।

उन्होंने विशेष रूप से एक भारतीय महिला एथलीट की भागीदारी पर गर्व जताया। कटारिया ने कहा कि खेलों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी देश के लिए सकारात्मक संकेत है। ऐसे आयोजन युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हैं। इस दौरान राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपीलों और उनके प्रभाव को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की बातों का लोगों पर असर होता है। जब कोई व्यक्ति स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपना जीवन जीता है, तो लोग स्वाभाविक रूप से उससे प्रेरित होते हैं और उसकी बातों का अनुसरण करते हैं।

अपनी बात को स्पष्ट करने के लिए कटारिया ने वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उस समय देश ने युद्ध में हार का सामना किया था। इसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की अपील पर देशभर के लोगों ने राष्ट्रहित में सहयोग दिया था। माताओं और बहनों ने भी देश की रक्षा के लिए अपने सोने के गहने तक दान कर दिए थे। कटारिया ने कहा कि यह उदाहरण बताता है कि जब देश का नेतृत्व किसी बड़े उद्देश्य के लिए लोगों से अपील करता है और स्वयं भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है, तो आम नागरिक भी आगे आकर योगदान देते हैं। राज्यपाल ने चंडीगढ़ मैराथन को खेल संस्कृति और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में DJ और पटाखों का शोर पड़ेगा महंगा! 1 लाख रुपए तक जुर्माने की तैयारी

चंडीगढ़ में DJ और पटाखों का शोर पड़ेगा महंगा! 1 लाख रुपए तक जुर्माने की तैयारी

पटाखों से जलने की घटनाओं के लिए पीजीआई तैयार, प्रो. अतुल पाराशर बोले- उपचार से बेहतर है बचाव

पटाखों से जलने की घटनाओं के लिए पीजीआई तैयार, प्रो. अतुल पाराशर बोले- उपचार से बेहतर है बचाव

गृह मंत्री अमित शाह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला, 1984 के सिख विरोधी दंगों की दिलाई याद

गृह मंत्री अमित शाह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला, 1984 के सिख विरोधी दंगों की दिलाई याद

चंडीगढ़ ने सिर्फ 140 दिनों में 85 फीसदी दोषसिद्धि दर हासिल की, यहां कभी ट्रैफिक जाम नहीं होता: अमित शाह

क्लैरिटी मेडिकल को स्वदेशी जागरण मंच की ओर से मिला सम्मान ।

क्लैरिटी मेडिकल को स्वदेशी जागरण मंच की ओर से मिला सम्मान ।

चंडीगढ़ में Student  नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे

चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे

अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम!

अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम!

रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला

रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला

कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया

कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया