Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

सेहत

घुटनों में दर्द और आती हुई आवाज गंभीर बीमारी की संकेत, इस तरह रखें ख्याल

14 अप्रैल, 2026 01:09 PM

आज की जीवन शैली में शारीरिक गतिविधि बहुत कम हो गई है और मानसिक दवाब बहुत बढ़ गया है। अक्सर लोग घुटनों में दर्द और घुटनों में कट-कट की शिकायत करते देखा जाता है। घंटों कुर्सी पर बैठकर काम की वजह से पैरों में सूजन, भारीपन और दर्द की परेशानी बढ़ रही है, लेकिन इन सभी संंकेतों को बिल्कुल भी हल्के में न लें। यह आगे जाकर बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है। घुटनों की “कट-कट” की आवाज को कुछ लोग साधारण समझकर इग्नोर कर देते हैं। लोगों के लगता है कि अपने आप या खान-पान से इस समस्या का समाधान निकल आएगा, लेकिन यह गलत है। घुटनों के आवाज करने के पीछे बहुत सारे कारण हो सकते हैं, जिसमें अत्याधिक गैस बनना, कॉर्टिलेज का घिस जाना, कैल्शियम और विटामिन डी की कमी होना, शरीर में गतिविधि का कम होना, बार-बार सीढ़ी चढ़ना और एक ही स्थिति में पैरों को रखना शामिल है, लेकिन अगर आवाज के साथ दर्द महसूस हो रहा है, तो यह सतर्क हो जाने वाली बात है क्योंकि यह संकेत है कि घुटनों में बड़ी परेशानी आ चुकी है। आयुर्वेद में घुटनों में दर्द और आवाज की परेशानी से बचने के लिए तरीके बताए गए हैं, जिसमें अश्वगंधा, योगराज गुग्गल और लाक्षादि गुग्गल का सेवन किया जा सकता है। हालांकि चिकित्सक की सलाह के बाद ही इनका सेवन करें। इसके साथ ही जीवनशैली में बदलाव करने भी जरूरी है। सुबह और शाम 15-20 मिनट की सैर जरूर करें। इससे घुटनों में होने वाले दर्द से राहत मिलेगी। इसके साथ ही रात के समय तिल के तेल की मालिश भी कर सकते हैं। इससे घुटनों की सूजन और दर्द में आराम मिलेगा। रोजाना मालिश करने से कट-कट की आवाज भी कम होगी।

रोजाना 10 मिनट की धूप भी जरूर लें। शरीर में विटामिन डी की कमी की वजह से भी घुटनों में दर्द और आवाज आने की परेशानी होती है। धूप में घुटनों को सेंकने से दर्द में आराम मिलेगा और विटामिन डी की कमी भी पूरी हो जाएगी। इसके साथ ही मेथी का पानी भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट मेथी का पानी लें, इससे शरीर में वात संतुलित रहेगा और दर्द से राहत मिलेगी।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा