Friday, May 15, 2026
BREAKING
अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने उपभोक्ताओं को गर्मियों में बिजली का समझदारी से उपयोग करने की दी सलाह ‘लुक्खे’ में महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा के मामले में योगराज सिंह पर एफआईआर पीएम मोदी की यात्रा से भारत-यूएई संबंधों को मिला बढ़ावा, 5 अरब डॉलर के निवेश के साथ हुए कई समझौते ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा संरक्षण में निवेश को मिलेगा बढ़ावा: एक्सपर्ट्स पीएम मोदी ने यूएई पर हमले की निंदा की, कहा- भारत शांति और स्थिरता के लिए हरसंभव मदद को तैयार अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके नासा की नई एलईएसटीआर तकनीक, जो करेगी चंद्रमा के -388 फारेनहाइट तापमान का परीक्षण ब्रिक्स समिट में विदेश मंत्री जयशंकर ने रिफॉर्म पर दिया जोर, बोले- यह पसंद नहीं, जरूरत का मामला विदेश मंत्री जयशंकर और ईरानी समकक्ष अराघची ने पश्चिम एशिया में तनाव पर की चर्चा 'भारत ने रखा आर्थिक स्थिरता और जन-कल्याण के बीच संतुलन', तेल की कीमतों में बढ़ोतरी पर बोले किरेन रिजिजू

बाज़ार

घरेलू एयरलाइंस के सपोर्ट के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एटीएफ पर वैट को घटाकर 7 प्रतिशत किया

15 मई, 2026 04:16 PM

नई दिल्ली : मध्य पूर्व संकट में घरेलू एयरलाइन के सपोर्ट के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एयर टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वेल्यू एडेड टैक्स (वैट) को 18 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया है।

केंद्र सरकार की ओर से घरेलू एयरलाइन को सपोर्ट के लिए राज्यों से एटीएफ पर वैट घटाने की अपील की गई थी।

महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया कि महाराष्ट्र वेल्यू एडेड टैक्स एक्ट, 2002 के तहत एटीएफ पर वैट को 15 मई, 2026 से लेकर 14 नवंबर, 2026 तक के लिए 18 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया गया है।

महाराष्ट्र सरकार के फैसले पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने भी आभार जताया।

इसे लेकर, नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि पश्चिम एशिया संकट के कारण भारतीय विमानन उद्योग को हवाई क्षेत्र बंद होने, अनिश्चित परिचालन और एटीएफ की कीमतों में वृद्धि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत सरकार ने घरेलू अनुसूचित उड़ानों के लिए एटीएफ की कीमतों पर सीमा निर्धारित करने, हवाई अड्डे के शुल्कों में कमी करने, इमरजेंसी क्रेडिट लिंकेज स्कीम आदि के रूप में एयरलाइनों को कई राहतें प्रदान की हैं।

उन्होंने आगे कहा कि विमानन उद्योग में होने वाले महत्वपूर्ण खर्चों में से एक राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला एटीएफ पर वैट है। नागर विमानन मंत्रालय कुछ समय से, विशेष रूप से संकट के समय में, इस वैट को कम करने के लिए राज्य सरकारों के साथ बातचीत कर रहा है। मैं महाराष्ट्र राज्य सरकार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभारी हूं कि उन्होंने इस अवसर पर आगे बढ़कर एटीएफ पर वैट को 18 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत करने की अधिसूचना जारी की, जो आज से प्रभावी है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में 16 एयरपोर्ट्स संचालन में हैं और देश में सबसे अधिक यात्री ट्रैफिक इसी राज्य में देखने को मिलता है, जो लगभग 7.5 करोड़ यात्रियों का है। वैट में यह कमी इन सभी एयरपोर्ट्स पर उड़ान संचालन में सहायता करेगी और बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ पहुंचाएगी और वैश्विक चुनौतियों बीच हवाई किराए में लगातार वृद्धि को नियंत्रित करने में मदद करेगी।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

आईआईटी रुड़की ने भारत के लिए तैयार किया हाई-रिजॉल्यूशन जलवायु डेटासेट, आपदा तैयारी और जलवायु जोखिम आकलन में मिलेगी मदद

आईआईटी रुड़की ने भारत के लिए तैयार किया हाई-रिजॉल्यूशन जलवायु डेटासेट, आपदा तैयारी और जलवायु जोखिम आकलन में मिलेगी मदद

भारत को शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर में 2037 तक 80 लाख करोड़ रुपए के निवेश की आवश्यकता : रिपोर्ट

भारत को शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर में 2037 तक 80 लाख करोड़ रुपए के निवेश की आवश्यकता : रिपोर्ट

मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धराशाई; दाम 11,700 रुपए तक कम हुए

मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धराशाई; दाम 11,700 रुपए तक कम हुए

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, फार्मा और मेटल स्टॉक्स में तेजी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, फार्मा और मेटल स्टॉक्स में तेजी

सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर

सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर

कस्टम ड्यूटी बढ़ने का असर! सोने और चांदी के दाम करीब 6.66 प्रतिशत तक बढ़े

कस्टम ड्यूटी बढ़ने का असर! सोने और चांदी के दाम करीब 6.66 प्रतिशत तक बढ़े

मिश्रित वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल में गिरावट से भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला

मिश्रित वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल में गिरावट से भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी