Thursday, July 09, 2026
BREAKING
ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी को मिला 'गार्ड ऑफ ऑनर', गूंजा जन गण मन... होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की क्षमता कमजोर करने के लिए अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन किए हमले मेलबर्न में पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई कारोबारियों को दिया भारत में निवेश का न्योता, बोले-स्वच्छ ऊर्जा, एआई और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाएं पीएम मोदी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में हुए शामिल, ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष अल्बनीज से की मुलाकात टॉक्सिक के तबाही गाने को 24 घंटे में 16 मिलियन+ व्यूज, बोल्ड सीन्स पर लोग बोले- RIP सेंसरबोर्ड सीमा सजदेह से तलाक पर अब सोहेल खान बोले- मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं मेकर्स ने मेरी जिंदगी खराब की..., शिल्पा शिंदे पर भड़कीं हिना खान, कहा- वो 'बिग बॉस' कभी भी जीत नहीं पाती अगर उसने... राजेश शर्मा की हालत गंभीर, एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने दी पूरी घटना की जानकारी, AICWA ने उठाए सवाल सैफ अली खान से एक सीन नं*गे में करवाना चाहते थे विशाल भारद्वाज, एक्टर ने बदले में रख दी थी ये डिमांड संजय दत्त की बुआ थी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस , आइटम सॉन्ग से देती थीं हेलन को टक्कर

चंडीगढ़

घंटों ट्रैफिक जाम से गुस्साए चंडीगढ़ के लोग:बोले- VIP आए तो 'पब्लिक हॉलीडे' कर दो; SSP बोलीं- सिर्फ काफिले के वक्त रोकते हैं

30 नवंबर, 2022 06:39 PM

चंडीगढ़ में VIP विजिट्स लगातार बढ़ रहे हैं और इससे शहरवासी बेहद परेशान हैं। इन विजिट्स के दौरान सड़कों पर ट्रैफिक देर तक रोक कर रखने से लोग दुखी हो रहे हैं। आज चंडीगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की विजिट पर भी लोग काफी परेशान हुए। वह कुरूक्षेत्र में एक कार्यक्रम में गई थी और चंडीगढ़ में हरियाणा राजभवन में ठहरी हुई थी।

इससे पहले शहर में इसी साल गृह मंत्री अमित शाह की 2 बार और उप-राष्ट्रपति की बीते नवंबर भी विजिट हो चुकी है। उस दौरान भी लोगों को सड़कों पर भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा था।

RWA बोली- VIP मूवमेंट हो तो छुट्‌टी घोषित कर दो
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन(RWA), सेक्टर 33 बी के जनरल सेक्रेटरी कुलजिंदर सरा ने कहा कि इस प्रकार शहरवासियों को परेशान न किया जाए। एक आम आदमी पहले से ही पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से परेशान है।

उन्होंने कहा कि VIP मूवमेंट चंडीगढ़ में चलानी ही है तो शहर में प्रशासन उस दिन की लोकल हॉलीडे घोषित क्यों नहीं कर दिया जाता। सोशल मीडिया पर भी लोग ऐसी VIP विजिट को लेकर अपना गुस्सा प्रकट कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि UPA और NDA की सरकार में कोई फर्क नहीं है। चंडीगढ़ के लोगों को ऐसे विजिट से घंटों ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ रहा है।

हेलिकॉप्टर में जाए VIP
कुलजिंदर सरां ने कहा कि एक VIP को भी शहर के बारे में सोचना चाहिए। यदि उनके पास हेलिकॉप्टर की सुविधा है तो आएं और जिस जगह प्रोग्राम है, वहां उसके जरिए जाएं। यदि सिस्टम (ट्रैफिक फ्लो) जाम ही करना है तो लोग क्यों सड़कों पर घंटों तक खड़े होकर पॉल्यूशन पैदा करे। इससे पेट्रोल-डीजल भी बर्बाद हो रहा है।

हाईकोर्ट पहुंचने में पौना घंटा लगा
पेशे से वकील कुलजिंदर सरां ने कहा कि आज राष्ट्रपति विजिट के दौरान उन्हें सेक्टर 33 से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचने में उन्हें डेढ़ घंटा लगा गया। उन्होंने कहा कि अगर एक आम आदमी को अपने काम-धंधों में पहुंचने पर ही इतना वक्त लगेगा तो वह काम क्या करेंगे?। वहीं पुलिस भी ऐसी विजिट के दौरान किसी की इमरजेंसी को नहीं समझती और सहयोग नहीं करती।

3 घंटे प्रभावित रहा था ट्रैफिक
इसी महीने बीते 4 नवंबर को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के चंडीगढ़ विजिट के दौरान भी शहर का ट्रैफिक लगभग 3 घंटे तक बुरी तरह प्रभावित रहा था। पुलिस ने मध्य मार्ग पर सेक्टर 8/9/17/18 के लाइट प्वाइंट पर PGI को जाने वाली सड़क पर जंजीर लगा उसे बंद कर दिया था। ट्रैफिक को ISBT 17 वाली रोड पर डायवर्ट किया गया था। लोग भारी जाम में निकले थे। सेक्टर 17 के आसपास के कई प्वाइंट्स पर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की आवाजाही रोकी थी।

VIP की सुरक्षा और ट्रैफिक का संतुलन बना कर चलते हैं
SSP ट्रैफिक मनीषा चौधरी का कहना है कि उनकी कोशिश रहती है कि VIP विजिट के दौरान सड़कों पर कम जाम लगे। वहीं उन रुट्स को चुना जाता है जहां लोगों को कम दुविधा हो। उन्होंने कहा कि मध्य मार्ग जैसे रूट्स VIP मूवमेंट के लिए नहीं चुने जाते क्योंकि वहां ज्यादा ट्रैफिक का फ्लो रहता है। वहीं ट्रैफिक भी तभी रोका जाता है जब 'कारकेड' आना होता है।

उन्होंने कहा कि जब तब VIP मूवमेंट के दौरान गाड़ियों का काफिला रहता है, तभी तक ट्रैफिक को रोका जाता है। हालांकि उसके बाद ट्रैफिक को सामान्य करने में कुछ समय लगता है। उन्होंने कहा कि VIP की सुरक्षा को भी देखना होता है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की यही कोशिश रहती है कि सिक्योरिटी भी बनी रहे और लोगों को भी ज्यादा दिक्कत न आए।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार