Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

गौ माता को दुर्दशा से बचाने के लिए राष्ट्र माता घोषित करना बेहद जरूरी है : पूज्य संतोष जी महाराज

08 अप्रैल, 2025 03:21 PM

प्रीत पट्टी

चण्डीगढ़ : गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करना ही चाहिए क्योंकि गौ माता में हिन्दुओं के सभी इष्टदेव व देवियां वास करती हैं। ये बात आज कथावाचक प्रेममूर्ति पूज्य संतोष जी महाराज ने एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कही। पूज्य संतोष जी महाराज श्री साई धाम, सेक्टर 29 में श्री रामनवमी उत्सव में पहली बार आयोजित की गई संगीतमयी राम कथा में कथाव्यास के तौर पर श्री अयोध्या धाम से यहाँ पधारे थे। उन्होंने कहा कि हिन्दू जन गाय के द्वारा प्रदत्त अमृत तुल्य दूध, गोमूत्र व गोबर आदि का खूब सेवन करते हैं व इनसे बने अन्य उत्पादों का व्यावसायिक लाभ भी पाते हैं, परन्तु बूढ़ी होने पर उन्हें आवारा भटकने के लिए छोड़ देते हैं जोकि बेहद अनुचित है। गाय को राष्ट्र माता घोषित करने पर सरकार को गाय के प्रति कुछ कायदे-क़ानून भी तय करने पड़ेंगे तथा आम नागरिकों को उन्हें पालन करना होगा, जिससे गाय माता सम्मान बहाल हो सकेगा।
संतोष जी महाराज ने साईं बाबा का विरोध करने वालों को भी सावधान करते हुए कहा कि साईं बाबा ने अपने जीवन काल में अनेकों लोगों का कल्याण किया व उन्हें सही मार्ग पर चलना सिखाया। उन्होंने कहा कि बिना किसी के बारे में पूरी तरह से जाने बगैर सिर्फ सुनी-सुनाई बातों के आधार पर विरोध करना बेहद गलत बात है।
उन्होंने यहाँ मंदिर में सुबह से लेकर देर रात तक रोजाना बिना नागा लंगर आदि की व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे असंख्य लोगों की भूख मिट पाती है।
संतोष जी महाराज, जो अयोध्या चालीसा, आदि गंगा गोमती चालीसा, गोमती आरती, अवधपुरी महिमा, जनवाड़ी नाथ चालीसा एवं पारिजात वृक्ष आरती आदि रचनाओं के रचियता हैं एवं मानस मराल अवार्ड से सम्मानित हैं, के प्रयासों से गंगा आरती की भांति गोमती आरती का चलन शुरू हुआ है। उन्होंने इस बारे में बताया कि गंगा तो भूलोक पर अवतरित हुई थीं, परन्तु इससे पहले धरा पर आई सबसे पहली नदी गोमती नदी ही थी जो पाताल लोक से निकली। पहले तो संतोष जी महाराज ने आदि गंगा गोमती चालीसा की रचना की व उसके बाद जिस जिस बड़े शहर के पास से ये नदी गुजरती है, वहां गोमती आरती शुरू करवाई।

पहली बार मनाया गोपाल काला दही हांडी उत्सव

इससे पहले श्री साई धाम, सेक्टर 29 में श्री रामनवमी उत्सव में पहली बार संगीतमयी राम कथा के आयोजन करने के बाद आज गोपाल काला दही हांडी उत्सव का आयोजन किया गया। मंत्रोचारण व बाबा की स्तुति उपरान्त मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों असित मनचंदा, मुनीश गोयल, बिमल राय व मनोज गोयल आदि ने दही हांडी को फोड़ा व बाद में पोहा दही का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया।
पदाधिकारियों ने बताया कि साई जी के परम धाम शिरडी में रामनवमी के अगले दिन गोपाल काला दही हांडी उत्सव मनाने की पुरानी परम्परा है। इसी का अनुसरण करते हुए यहाँ भी ये उत्सव मनाया गया और आगे से हर साल मनाया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका