Monday, August 17, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

हरियाणा

गैंगस्टरों से निपटने के लिए हरियाणा पुलिस ने विशेष प्लान के तहत रणनीति तैयार की है : डीजीपी अजय सिंघल

30 जनवरी, 2026 06:55 PM

रोहतक : हरियाणा में गैंगस्टर और संगठित अपराध एक बड़ी चुनौती बने हुए हैं। यह बात हरियाणा पुलिस के डीजीपी अजय सिंघल ने रोहतक दौरे के दौरान पुलिस अधिकारियों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर की चुनौती केवल हरियाणा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के अन्य हिस्सों में भी गंभीर समस्या बन चुकी है।

डीजीपी ने बताया कि गैंगस्टर अब अपराध के लिए टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया का लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं। इस चुनौती से निपटने के लिए हरियाणा पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस की पैनी नजर है, जिसके सकारात्मक नतीजे भी सामने आए हैं। धमकी भरी कॉल्स में करीब 40 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जबकि अब तक 25 गैंगस्टरों को विदेश से डिपोर्ट कराया जा चुका है। शेष गैंगस्टरों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने AI से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी है
उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पुलिस के सामने एक नया चैलेंज बनकर उभरा है, लेकिन उससे निपटने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि अपराध पर प्रभावी रोक तभी लग सकती है जब पुलिस और आम जनता मिलकर काम करें। युवाओं को संदेश देते हुए डीजीपी ने कहा कि अपराध का रास्ता अंततः जेल तक ही जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस युवाओं से संपर्क स्थापित करने की रणनीति तैयार कर रही है, ताकि वे अपराध से दूर रहकर खेलकूद और पढ़ाई की ओर ध्यान दें।

पुलिस वेलफेयर को लेकर भी कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस कर्मचारियों के परिवारों के लिए बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके अलावा पुलिस कर्मियों को आसान किस्तों पर फ्लैट उपलब्ध कराने की योजना पर भी काम चल रहा है। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस व्यवस्था में जाति-पाति के लिए कोई स्थान नहीं है।

नशे के खिलाफ हरियाणा पुलिस पूरी तरह सतर्क
नारकोटिक्स के मुद्दे पर डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। नशे पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर कानूनी तरीके से कार्रवाई की जा रही है। विदेशों और पड़ोसी राज्यों से नशा आने की जानकारी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नशा पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है, जिसे देखते हुए स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

इसके साथ ही आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पॉलिसी पर भी एक बार फिर विचार किया जा रहा है। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर फीडबैक लिया गया। गौरतलब है कि हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल रोहतक पहुंचे थे, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह

भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम

हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम

हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ

हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ

दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा

दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा

NCR के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देने जा रही ये सौगात...अब नहीं आएगी कोई दिक्कत

NCR के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देने जा रही ये सौगात...अब नहीं आएगी कोई दिक्कत

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का रिपोर्ट कार्ड: 11 वर्षों में 918 से बढ़कर 929 हुआ लिंगानुपात, पढ़ाई में भी बेटियों ने रचा इतिहास

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का रिपोर्ट कार्ड: 11 वर्षों में 918 से बढ़कर 929 हुआ लिंगानुपात, पढ़ाई में भी बेटियों ने रचा इतिहास

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा