Tuesday, November 24, 2026
BREAKING
• सेंचुरियन में बांग्लादेश के नाम 'शर्मनाक रिकॉर्ड', टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा • बार्सिलोना को झटका, यूईएफए चैंपियंस लीग मैच से बाहर रहेंगे लामिन यमाल • सेना के माइक्रोलाइट विमानों ने समुद्र के ऊपर भरी उड़ान, साहस का किया प्रदर्शन • दार्जिलिंग की चाय को वैश्विक पहचान दिलाने पर फोकस, जमीनी स्तर पर चाय उत्पादकों को सशक्त बनाएगी सरकार: पीयूष गोयल • यूपी चुनाव 2027: जौनपुर में किसके सिर सजेगा ताज, इन मुद्दों पर टिकी नजर • गृह मंत्रालय ने साइबर खतरों और 'पाकिस्तानी जासूसी' को लेकर व्हाट्सऐप वेब सेशन पर चिंता जताई • ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार • काशी में देव दीपावली पर 2,100 ड्रोन और लेजर शो होगा आकर्षण, 15 लाख श्रद्धालुओं के आने अनुमान • नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके • नरेंद्र मोदी ने जब कच्छ में भूकंप से तबाह गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल को किया फिर से खड़ा, दिलाई वैश्विक पहचान

राष्ट्रीय

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

24 नवंबर, 2026 11:51 AM

एजेंसी:
सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने गुरु नानक देव की शिक्षाओं को याद करते हुए कहा कि सत्य, सेवा, समानता, करुणा और मानवता के कल्याण का उनका संदेश आज भी प्रासंगिक है और पूरी दुनिया को मार्गदर्शन देता रहेगा।

पीएम मोदी ने गुरु नानक देव की शिक्षाओं को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी कर गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव की शाश्वत शिक्षाएं मानवता का मार्गदर्शन करती रहेंगी। उनका संदेश दया, एकता और सभी के कल्याण पर आधारित समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव लोगों को सादगी, सद्भाव और दूसरों के कल्याण के प्रति समर्पण का भाव अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका अनमोल संदेश न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायक और प्रासंगिक बना हुआ है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “गुरु नानक जी ने हमेशा समस्त मानवता के कल्याण के बारे में सोचा। उन्होंने समाज को सत्य, कर्म, सेवा, करुणा और मित्रता का मार्ग दिखाया।” उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव की निस्वार्थ सेवा और परोपकार की शिक्षाओं का दुनिया भर में सिख समुदाय के लोग पालन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने गुरु नानक देव के चरणों में शीश झुकाकर नमन किया।

राष्ट्रपति मुर्मु ने ‘इक ओंकार’ के संदेश को बताया मानवता की एकता का प्रतीक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर देश और विदेश में रह रहे भारतीयों को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव का ‘इक ओंकार’ का संदेश वस्तुतः समस्त मानवता की एकता का संदेश है। उन्होंने जाति-पांति, ऊंच-नीच और भेदभाव से मुक्त समाज की स्थापना पर बल दिया तथा प्रेम, करुणा और मानव सेवा को जीवन का आधार बनाने की शिक्षा दी।

राष्ट्रपति ने आगे लिखा कि गुरु नानक देव की शिक्षाओं में ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ का विशेष महत्व है। उन्होंने ईश्वर का स्मरण करने, ईमानदारी और परिश्रम से आजीविका अर्जित करने तथा अपनी कमाई दूसरों के साथ बांटने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लंगर की परंपरा के माध्यम से गुरु नानक देव ने सामाजिक समानता और निस्वार्थ सेवा का व्यावहारिक उदाहरण प्रस्तुत किया। राष्ट्रपति ने लोगों से उनकी शिक्षाओं को अपनाने और सेवा, समानता तथा सद्भाव के मूल्यों के आधार पर समाज एवं राष्ट्र के कल्याण में योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने शांति और भाईचारे का दिया संदेश

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव की सत्य, समानता, करुणा, निस्वार्थ सेवा और सार्वभौमिक भाईचारे की शाश्वत शिक्षाएं मानवता को रोशन करती हैं। उन्होंने कहा कि ये शिक्षाएं शांति, सद्भाव और आपसी सम्मान पर आधारित समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करती हैं। ‘किरत करो, वंड छको और नाम जपो’ का संदेश हमें धार्मिकता, सम्मान और मानवता की सेवा के लिए मार्गदर्शन देता रहेगा।

राजनाथ सिंह ने प्रेम, समानता और सेवा की शिक्षाओं को किया याद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने पूरी मानवता को प्रेम, समानता, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से रहित ऐसे समाज की कल्पना की, जहां प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान और गरिमा प्राप्त हो। राजनाथ सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव ने मानवता को ‘इक ओंकार’ का शाश्वत संदेश दिया और परमात्मा की एकता, सर्वव्यापकता तथा शाश्वत सत्य का बोध कराया।

अमित शाह ने लंगर की परंपरा को बताया सामाजिक समरसता का उदाहरण

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि करुणा और सद्भाव का संदेश देकर मानव समाज को नई दिशा देने वाले सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने एक ओर ईश्वर के प्रति आस्था और सदाचार की ज्योति जलाई, वहीं दूसरी ओर भेदभाव मुक्त समाज, बंधुत्व और नारी सम्मान का मार्ग भी दिखाया। लंगर की परंपरा और धर्मशालाओं की स्थापना के माध्यम से उन्होंने सेवा और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी शिक्षाएं अनंतकाल तक सत्य, परोपकार और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेंगी।

शिवराज सिंह चौहान ने बताया गुरु नानक देव की शिक्षाओं को समस्याओं का समाधान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “महान संत, सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु, गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन एवं आप सभी को लख-लख बधाइयां! दुनिया में आज जितनी समस्याएं हैं, उनका समाधान गुरु नानक देव की शिक्षाओं में है।” उन्होंने कहा कि ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ का संदेश जीवन में शांति और आनंद का संचार करता है। परमात्मा का नाम जपने से मन आनंद और प्रसन्नता से भर जाता है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सेना के माइक्रोलाइट विमानों ने समुद्र के ऊपर भरी उड़ान, साहस का किया प्रदर्शन

सेना के माइक्रोलाइट विमानों ने समुद्र के ऊपर भरी उड़ान, साहस का किया प्रदर्शन

गृह मंत्रालय ने साइबर खतरों और 'पाकिस्तानी जासूसी' को लेकर व्हाट्सऐप वेब सेशन पर चिंता जताई

गृह मंत्रालय ने साइबर खतरों और 'पाकिस्तानी जासूसी' को लेकर व्हाट्सऐप वेब सेशन पर चिंता जताई

नरेंद्र मोदी ने जब कच्छ में भूकंप से तबाह गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल को किया फिर से खड़ा, दिलाई वैश्विक पहचान

नरेंद्र मोदी ने जब कच्छ में भूकंप से तबाह गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल को किया फिर से खड़ा, दिलाई वैश्विक पहचान

57वें इफ्फी में ‘पगला घोड़ा’ और ‘ओह माय डॉग’ ने दिखाई मानवीय अंतरात्मा और नि:स्वार्थ प्रेम की ताकत

57वें इफ्फी में ‘पगला घोड़ा’ और ‘ओह माय डॉग’ ने दिखाई मानवीय अंतरात्मा और नि:स्वार्थ प्रेम की ताकत

नेपाल के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपए का पैकेज, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

नेपाल के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपए का पैकेज, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बोले पीएम मोदी, गुरुओं की प्रेरणा से ही पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बोले पीएम मोदी, गुरुओं की प्रेरणा से ही पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प

कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव : आध्यात्मिक चेतना से सामाजिक बदलाव तक, मानवता के महान पथ प्रदर्शक की प्रेरक गाथा

गुरु नानक देव : आध्यात्मिक चेतना से सामाजिक बदलाव तक, मानवता के महान पथ प्रदर्शक की प्रेरक गाथा

पीएम मोदी ने गंगा स्तोत्रम का श्लोक साझा कर मां गंगा से की प्रार्थना, बुद्धि को चरणों में समर्पित रखने की कामना

पीएम मोदी ने गंगा स्तोत्रम का श्लोक साझा कर मां गंगा से की प्रार्थना, बुद्धि को चरणों में समर्पित रखने की कामना

एशिया में भारत की बढ़ती ताकत पर मुहर, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी किया पावर इंडेक्स 2026

एशिया में भारत की बढ़ती ताकत पर मुहर, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी किया पावर इंडेक्स 2026