Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

हरियाणा

गुरुग्राम मेट्रो के लिए निजी जमीन सीधे खरीदेगी सरकार, मना करने पर होगा ये Action

22 जनवरी, 2026 04:53 PM

हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए एक नई पॉलिसी लागू की है। इस पॉलिसी के तहत अब गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) को आने वाले मेट्रो कॉरिडोर के लिए जरूरी प्राइवेट जमीन सीधे बातचीत के जरिये खरीदने की अनुमति मिल गई है। सरकार ने यह भी साफ किया है कि अगर कोई जमीन मालिक बेचने से इनकार करता है या तय प्रक्रिया में सहयोग नहीं करता, तो जमीन को केंद्रीय कानून के तहत अनिवार्य रूप से अधिग्रहित किया जा सकता है।

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट ने इस संबंध में 8 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी किया। यह पॉलिसी 29.05 किलोमीटर लंबे मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक बनने वाले मेट्रो कॉरिडोर पर लागू होगी। यह कॉरिडोर गुरुग्राम के कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान का अहम हिस्सा है, जिसके तहत साल 2041 तक करीब 200 किलोमीटर का मेट्रो और मास ट्रांज़िट नेटवर्क विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

हालांकि मेट्रो लाइन का बड़ा हिस्सा सरकारी ज़मीन से होकर गुजरेगा, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि कुछ ऐसे हिस्से हैं जहां निजी जमीन से बचना संभव नहीं है। इनमें मौजूदा इमारतों के पास बनने वाले वायडक्ट सेक्शन, कुछ संरचनाओं को हटाने की ज़रूरत और मेट्रो डिपो से जुड़ा एक छोटा लेकिन ज़रूरी निजी भू-भाग शामिल है। एक अधिकारी के अनुसार, इन जमीन के टुकड़ों को समय पर हासिल न किया गया तो पूरे मेट्रो प्रोजेक्ट की समय-सीमा प्रभावित हो सकती है। उन्होंने बताया कि मौजूदा कानून के तहत जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया कानूनी रूप से मजबूत जरूर है, लेकिन इसमें काफी समय लगता है। इसमें कई चरण होते हैं, जैसे नोटिफिकेशन जारी करना, सामाजिक प्रभाव आकलन, आपत्तियों की सुनवाई और कानूनी इंतजार, जिससे प्रक्रिया कई सालों तक खिंच जाती है।

इसी देरी से बचने के लिए हरियाणा सरकार ने ‘म्यूचुअल नेगोशिएशन के जरिये डायरेक्ट परचेज’ का मॉडल अपनाया है। इसके तहत जमीन मालिकों को 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के तहत मिलने वाले सामान्य मुआवजे से 25 प्रतिशत अधिक राशि दी जाएगी। इस बढ़ी हुई रकम में पुनर्वास और पुनर्स्थापन से जुड़े लाभ भी शामिल माने जाएंगे।सरकार ने यह भी तय किया है कि जमीन का भुगतान सीधे जमीन मालिक के बैंक खाते में इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर के जरिये किया जाएगा। जमीन के रजिस्ट्रेशन पर किसी तरह की स्टाम्प ड्यूटी नहीं लगेगी और पूरी लागत GMRL वहन करेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह

भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम

हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम

हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ

हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ

दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा

दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा

NCR के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देने जा रही ये सौगात...अब नहीं आएगी कोई दिक्कत

NCR के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देने जा रही ये सौगात...अब नहीं आएगी कोई दिक्कत

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का रिपोर्ट कार्ड: 11 वर्षों में 918 से बढ़कर 929 हुआ लिंगानुपात, पढ़ाई में भी बेटियों ने रचा इतिहास

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का रिपोर्ट कार्ड: 11 वर्षों में 918 से बढ़कर 929 हुआ लिंगानुपात, पढ़ाई में भी बेटियों ने रचा इतिहास

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा