Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

गुरपतवंत पन्नू पर ग्यासपुरा का तीखा प्रहार - "नफरत फैलाने वाला सिख नहीं हो सकता, पन्नू को सिख धर्म से जोड़ना गलत!"

05 अप्रैल, 2025 07:50 PM

 चंडीगढ़ : खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत पन्नू द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में की गई घटिया टिप्पणी पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कहा कि नफरत की बात करने वाला व्यक्ति सिख नहीं हो सकता है।

ग्यासपुरा ने कहा कि हमारे गुरूओं ने हमें नफरत और हिंसा की बातें करना नहीं सिखाया है। उन्होंने हमें 'सरबत दा भला' का पाठ पढ़ाया है। इस व्यक्ति को सिख सिद्धांत के बारे में कुछ नहीं पता है। वह अकल से अंधा आदमी है। हमारे गुरु साहिबानों ने हमें जो शिक्षा दी है, गुरपतवंत पन्नू उसके एक भी पॉइंट पर खरा नहीं उतरता।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने अपने क्रांतिकारी विचारों से सिर्फ दलितों को नहीं बल्कि स्त्री समेत सभी लोगों को की महत्वपूर्ण संविधानिक अधिकार दिए। लेकिन गुरपतवंत पन्नू जैसे लोग धर्म और जाति के नाम पर आम लोगों को आपस में लड़वाना चाहते हैं। ऐसे लोगों को पंजाब कभी स्वीकार नहीं करेगा।

उन्होंने कहा, "हम गुरपतवंत पन्नू को चेतावनी देते हैं कि बाहर बैठकर भड़काऊ बाते न करो, अगर तुममें हिम्मत है तो पंजाब आओ और ये बातें कहो। आप नेता ने कहा कि 14 तारीख को हम बाबा साहेब के जन्मदिवस पर डंडे और झंडे के साथ पूरे राज्य में उनकी मूर्तियों की रक्षा करेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।हम ऐसे लोगों की गीदड़ धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।

ग्यासपुरा ने पन्नू को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सुधर जाओ वरना हमारा समाज तुम्हारा वह हाल करेगा जो इतिहास में कभी नहीं हुआ होगा। उन्होंने कहा कि सिख धर्म के लोग कभी भी बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ गलत टिप्पणी नहीं करतें और किसी के खिलाफ भी इस तरह की टिप्पणी करना हमारी संस्कृति भी नहीं है।

उन्होंने पंजाब के नौजवानों से भी गुरपतवंत पन्नू जैसे लोगों की बातों में न आने की अपील की और कहा कि ये लोग विदेश में बैठकर यहां के नौजवानों को गुमराह करते हैं और उन्हें हिंसा की आग में धकेल देते हैं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां