Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर Gold Rate Today: आज दिल्ली-यूपी-बिहार में फिर सस्ता हुआ सोना, जानिये बुधवार 1 जुलाई का गोल्ड रेट ‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी UPI ने एक बार लगाई छलांग, जून में 23 प्रतिशत की वृद्धि, वैल्यू करीब 29 लाख करोड़ रुपए रही

सेहत

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

11 मई, 2026 11:21 AM

गर्मी का मौसम आते ही तेज धूप, पसीना और शरीर में पानी की कमी लोगों की सबसे बड़ी परेशानी बन जाती है। मई-जून की चिलचिलाती गर्मी में अगर शरीर को सही तरीके से हाइड्रेटेड न रखा जाए, तो डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, कमजोरी, थकान और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस मौसम में सबसे जरूरी है कि शरीर में पानी की कमी न होने दी जाए। अक्सर लोग तब पानी पीते हैं जब उन्हें तेज प्यास लगती है लेकिन गर्मियों में थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहना बेहद जरूरी है। चाहे आप घर पर हों, ऑफिस में हों या बाहर सफर कर रहे हों, हमेशा अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें। आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि सिर्फ सादा पानी ही नहीं, बल्कि कुछ देसी और हेल्दी ड्रिंक्स भी शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं, जैसे नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी। नारियल पानी शरीर में जरूरी मिनरल्स की कमी पूरी करता है, जबकि छाछ पेट को ठंडक देती है और पाचन भी बेहतर रखती है। वहीं नींबू पानी शरीर को तरोताजा रखने के साथ-साथ ऊर्जा भी देता है। गर्मियों में ये चीजें किसी प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक से कम नहीं होतीं।

इसके अलावा, खाने-पीने में भी थोड़ी सावधानी जरूरी है। गर्मी में ऐसे फल और सब्जियां ज्यादा खानी चाहिए जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो। तरबूज, खीरा, खरबूजा और संतरा जैसे फल शरीर को हाइड्रेटेड रखने में काफी मदद करते हैं। खासकर तरबूज और खीरा गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं।

गर्मियों में कैफीन और ज्यादा शुगर वाले पेय शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं। कई लोग ठंडक पाने के लिए सॉफ्ट ड्रिंक्स पीते हैं लेकिन ये कुछ समय की राहत जरूर देते हैं पर शरीर को सही तरीके से हाइड्रेट नहीं कर पाते। इसलिए इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी में खास ध्यान देने की जरूरत होती है क्योंकि उनके शरीर में पानी की कमी जल्दी हो सकती है। अगर किसी को बार-बार चक्कर आना, सिरदर्द, ज्यादा कमजोरी या उल्टी जैसी समस्या हो रही हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर