Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर Gold Rate Today: आज दिल्ली-यूपी-बिहार में फिर सस्ता हुआ सोना, जानिये बुधवार 1 जुलाई का गोल्ड रेट ‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी UPI ने एक बार लगाई छलांग, जून में 23 प्रतिशत की वृद्धि, वैल्यू करीब 29 लाख करोड़ रुपए रही

सेहत

गर्मी की छुट्टी कर सेहत को भला चंगा रखता है सत्तू का शरबत, सेवन के जबरदस्त फायदे

30 अप्रैल, 2026 01:06 PM

भीषण गर्मी में जब शरीर थकान और प्यास से बेहाल हो जाता है, तब पारंपरिक और पौष्टिक पेय की जरूरत सबसे ज्यादा महसूस होती है। ऐसे में सत्तू का शरबत न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडक और ताजगी भी प्रदान करता है।

आयुर्वेद और आधुनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ दोनों ही सत्तू को गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद मानते हैं। सत्तू एक प्राचीन भारतीय आहार है, जो मुख्य रूप से चना, गेहूं या जौ को भूनकर पीसकर बनाया जाता है। गर्मी के मौसम में यह शरीर को ठंडक देने वाला प्राकृतिक पेय साबित होता है। सत्तू का शरबत न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह पोषण से भी भरपूर है।

आयुर्वेद के अनुसार, सत्तू शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करता है और गर्मी से होने वाली थकान, चिड़चिड़ापन और कमजोरी को दूर रखता है। गर्मियों में इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है, ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है और वजन प्रबंधन में भी सहायता मिलती है। सत्तू फाइबर से भरपूर होने के कारण आंतों को स्वस्थ रखता है और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

सत्तू का शरबत बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसमें नमक, नींबू, भुना जीरा पाउडर या गुड़ मिलाकर स्वाद के अनुसार तैयार किया जा सकता है। गर्मियों में यह ठंडा शरबत सुबह नाश्ते में या दोपहर में पिया जा सकता है। इसके अलावा सत्तू से लड्डू, पराठा और घोल भी बनाया जा सकता है। देश के कई हिस्सों जैसे झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब जैसे राज्यों में सत्तू का रोजाना सेवन बहुत लोकप्रिय है। विशेषज्ञों की सलाह है कि गर्मी के मौसम में सिंथेटिक ड्रिंक्स की जगह घर का बना सत्तू का शरबत पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के अनुसार, सत्तू में फाइबर की मात्रा अधिक और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इससे पाचन क्रिया सुधरती है, कब्ज की समस्या दूर होती है और कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है। सत्तू प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और अन्य जरूरी खनिजों से भरपूर होता है, जो पूरे दिन ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। गर्मियों में ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। सत्तू का शरबत न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर को जरूरी ऊर्जा भी देता है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर