Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

गंभीर ने द्रविड़ और लक्ष्मण को समर्पित की टी 20 विश्व कप की ये जीत, कहा यह बड़ी बात

09 मार्च, 2026 07:38 PM

अहमदाबाद : भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने 2026 टी20 विश्व कप की जीत को उनसे पहले कोच रहे राहुल द्रविड़ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को समर्पित किया है। इसके अलावा उन्होंने मुख्य चनयकर्ता अजीत अगरकर और बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह को भी धन्यवाद कहा है। अहमदाबाद में रविवार को न्यूज़ीलैंड को हराते हुए ख़िताब जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस में गंभीर ने कहा, “मुझे लगता है कि सबसे पहले मुझे ये ट्रॉफ़ी राहुल भाई को समर्पित करनी चाहिए, और फिर वीवीएस लक्ष्मण भाई को भी,” “क्योंकि राहुल भाई ने अपने कार्यकाल में भारतीय टीम को इस परिस्थिति में रहने लायक बनाया और इसके लिए मुझे उन्हें धन्यवाद कहना चाहिए। लक्ष्मण बंद दरवाजे के पीछे निस्वार्थ भाव से भारतीय क्रिकेट के लिए काफ़ी कुछ कर रहे हैं क्योंकि सीओई भारतीय क्रिकेट की पाइपलाइन है। अजीत को भी धन्यवाद कहना चाहिए क्योंकि उनकी काफ़ी आलोचना होती है, लेकिन वह अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं।

“अंत में मैं जय (शाह) भाई को भी धन्यवाद कहूंगा क्योंकि जब मैं अपने कार्यकाल के सबसे बुरे दौर में था तो बहुत सारे लोगों को फोन मेरे पास नहीं आया था, चाहे वह न्यूज़ीलैंड सीरीज़ के बाद हो या फिर दक्षिण अफ़्रीका सीरीज के बाद जिस एक व्यक्ति का मुझे फोन आया वह जय भाई ही थे। इस काम के लिए मेरे ऊपर भरोसा जताने पर मैं उन्हें धन्यवाद कहूंगा क्योंकि मुझे अच्छे से याद है कि जब मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी तब मेरे पास किसी फ़्रेंचाइजी के साथ भी मुख्य कोच का अनुभव नहीं था। लेकिन फिर भी मेरे ऊपर भरोसा जताने पर मैं इन लोगों को धन्यवाद कहना चाहूंगा। मेरा मानना है कि जब तक वे लोग हैं भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है।”

भले ही गंभीर को एक विजेता टीम मिली थी, लेकिन उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर इसे एक निडर टीम में तब्दील कर दिया। गंभीर का कहना है कि यदि बड़े ईनाम हासिल करने हैं तो टीम को निडरता के साथ क्रिकेट खेलनी होगी। “पहली बात तो ये है कि खिलाड़ियों ने मुझे जिताया है। मैं लंबे समय से कहता आ रहा हूं कि आप उतने ही अच्छे कोच होते हैं जितने अच्छे आपके खिलाड़ी होते हैं। सारा क्रेडिट खिलाड़ियों को मिलना चाहिए, जिस पेशेवर तरीक़े से और ख़ास तौर से साहस के साथ उन्होंने ये टूर्नामेंट खेला। जैसा कि कप्तान कहते हैं कि हम द्विपक्षीय सीरीज़ और आईसीसी टूर्नामेंट्स दोनों में अलग-अलग तरह से खेलते थे। इस एक चीज को हम बदलना चाहते थे और मुझे भरोसा है कि सभी ने यह देखा। यदि आप सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल में 250 से अधिक रन बना देते हैं तो ये आपकी क्वालिटी के साथ ही साहस को भी दिखाता है जिससे आपने टूर्नामेंट खेला है।”

“टी20 फ़ॉर्मेट में सबसे अहम बात ये है कि हम हारने से डरते नहीं हैं। क्योंकि जब आप हारने से डरते हैं तो कभी जीत नहीं पाते। मेरा हमेशा मानना रहा है कि इस फ़ॉर्मेट में ‘हाई रिस्क हाई रिवार्ड’ सबसे अहम चीज़ है। यदि हम 110-120 पर आउट हो जाते तो भी मैं खुश रहता। लेकिन हमारा लक्ष्य हमेशा 250 रन बनाने का है। हम 160-170 वाली क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं। मेरे हिसाब से हम लंबे समय तक वैसा खेल चुके हैं।”

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे