Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

सेहत

क्या खतरनाक है पीरियड का फ्लो कम होना? जानें कब बरतनी चाहिए सावधानी

15 फ़रवरी, 2026 02:30 PM

नई दिल्ली गर्भाशय महिलाओं के शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा है, जो उनके शरीर के पूरे स्वास्थ्य से जुड़ा है। गर्भाशय में थोड़ी सी गड़बड़ी भी किसी भी महिला को बहुत बीमार कर सकती है। इससे थायराइड, शुगर, पीसीओडी, थकावट, बाल झड़ने से लेकर अनगिनत समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन आज की जीवनशैली में महिलाएं कम पीरियड फ्लो की समस्या से जूझ रही हैं, लेकिन क्या कम पीरियड फ्लो नुकसानदेह है? पीरियड का फ्लो गर्भाशय की अंदरूनी परत की मोटाई पर निर्भर करता है, जिसे एंडोमेट्रियम लेयर कहा जाता है। ये परत महिला के गर्भाशय में हर महीने बनती है और गर्भधारण के लिए आवरण को तैयार करती है। गर्भ में बच्चे की अनुपस्थिति में लेयर टूटकर निकलने लगती है और इस सर्कल को ही मासिक धर्म कहा जाता है। इसी के साथ ध्यान रखने वाली बात ये है कि किसी भी महिला के पीरियड कम होंगे या ज्यादा, ये एंडोमेट्रियम लेयर पर निर्भर करता है। अगर लेयर ठीक से विकसित नहीं होती है, तो पीरियड का फ्लो कम रहता है, जबकि इसके उलट मोटाई ज्यादा होती है, तो हैवी फ्लो रहता है लेकिन हर बार कम फ्लो होना बीमारी नहीं होता।

अगर महिला को हार्मोनल असंतुलन या पीसीओडी नहीं है, वजन तेजी से कम नहीं हो रहा है, शारीरिक गतिविधि ज्यादा नहीं है और गर्भाशय में किसी तरह की सर्जरी या संक्रमण नहीं है, तो कम फ्लो भी सामान्य बात है। चिकित्सकों को मानें तो 21 से लेकर 35 दिन का सर्कल सामान्य होता है और 2 से लेकर 5 दिन का रक्तस्राव सामान्य है। अगर किसी भी महिला को 1 दिन बाद ही रक्तस्राव कम हो जाता है, तो ये खतरे की घंटी है कि जांच करा लेनी चाहिए। वहीं 7 दिन से अधिक का स्राव भी शरीर के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। इसके साथ ही अगर पीरियड अनियमित है, पेट दर्द ज्यादा हो रहा है, गर्भधारण में परेशानी हो रही है, और बार-बार पीरियड मिस हो रहा है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। अपने मासिक चक्र को आहार से संतुलित किया जा सकता है। आहार में प्रोटीन और आयरन से युक्त चीजों का सेवन करें। खूब सारा पानी पीएं और शरीर को हाइड्रेटेड रखें। रोजाना हल्का व्यायाम भी करें, जिससे गर्भाशय में रक्त का संचार तेजी से होता है, और नींद भी पूरी लें।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर