Monday, March 23, 2026
BREAKING
कैबिनेट मंत्री ने जालंधर के सरकारी स्कूलों के 25 विद्यार्थियों को स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के दौरे के लिए अहमदाबाद किया रवाना ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता 'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए” धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन? 40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

फीचर

कौन सा सुरक्षा फीचर है वाहन मालिकों की पहली पसंद? सर्वे में हो गया खुलासा

27 मई, 2025 01:37 PM

नई दिल्ली। देश के वाहन मालिकों विशेषकर कार मालिकों ने सुरक्षा के लिए फ्रंट एंड बैक डैशकैम महत्वपूर्ण माना है और कंपनियों से इसके अनिवार्य रूप से लगाए जाने की इच्छा व्यक्त की है। सर्वे प्लेटफॉर्म पार्क प्लस रिसर्च लैब्स ने आज अपने नवीनतम शहर-केंद्रित सर्वेक्षण के प्रमुख निष्कर्ष साझा किए। दिल्ली एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु में 3,000 कार मालिकों पर किए गए इस सर्वे का उद्देश्य यह समझना था कि आज के कार मालिक नई कारों में किस एक फीचर को अनिवार्य चाहते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार 48 प्रतिशत प्रतिभागियों ने उम्मीदों के विपरीत 6 एयरबैग या बीएनसीएपी रेटिंग नहीं बल्कि फ्रंट और बैक डैशकैम को उस सुरक्षा फीचर के रूप में चुना जिसे सरकार और कार निर्माता कंपनियों को अनिवार्य बनाना चाहिए। इस पसंद के पीछे उत्तरदाताओं ने जो कारण बताए, वह भी कम रोचक नहीं है। उनका कहना है कि रोड रेज की बढ़ती घटनाएं, असुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार, हिट-एंड-रन केस और बीमा दावाें में पेचीदगियों को देखते हुए आज यह बेहद जरूरी हो गए हैं। आज के शहरी ट्रैफिक माहौल में डैशकैम को सिर्फ एक्सेसरी नहीं, बल्कि सबूत देने वाले साधन के रूप में देखा जा रहा है, जो ड्राइवर को ताकतवर बनाते हैं और जवाबदेही को प्रोत्साहन देते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार एयरबैग या क्रैश टेस्ट रेटिंग जैसे कार सेफ्टी फीचर सर्वे में टॉप पर नहीं रहे क्योंकि ग्राहकों ने उन्हें अब मूलभूत आवश्यकता मान लिया है जिस पर वे कोई समझौता नहीं करना चाहते। अब मांग स्मार्ट, टेक-इनेबल्ड फीचरों की है जो रियल टाइम और घटना के बाद की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इसमें शामिल 32 प्रतिशत प्रतिभागियों ने भारत न्यू कार एसेसमेंट प्रोग्राम (बीएनसीएपी) की 5-स्टार रेटिंग को अपनी प्राथमिकता बताया। संरचनात्मक सुरक्षा महत्वपूर्ण मानी जा रही है और अब यह नई कारों में ‘अतिरिक्त’ नहीं बल्कि ‘मूल’ मानक बन चुकी है।

सर्वे में शामिल लोगों में से मात्र 10 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने 6 एयरबैग को चुना और केवल 8 प्रतिशत ने ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स को ज़रूरी सेफ्टी फीचर बताया। इसका अर्थ है कि लोग मानते हैं कि निर्माता पहले से ही इन्हें दे रहे हैं, अब वे ज़्यादा नियंत्रण और प्रमाण देने वाले फीचर चाहते हैं, जिससे डैशकैम जैसे फीचर मुख्य आवश्यकता बन गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता

छत्तीसगढ़ की झांकी ने कर्तव्य पथ पर बिखेरा सांस्कृतिक जादू, राष्ट्रपति-पीएम और यूरोपीय अतिथि हुए मंत्रमुग्ध

छत्तीसगढ़ की झांकी ने कर्तव्य पथ पर बिखेरा सांस्कृतिक जादू, राष्ट्रपति-पीएम और यूरोपीय अतिथि हुए मंत्रमुग्ध

बड़ी उपलब्धि: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश

बड़ी उपलब्धि: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश

गेहूं मजबूत; चावल, चीन, खाद्य तेल, दालों में साप्ताहिक गिरावट

गेहूं मजबूत; चावल, चीन, खाद्य तेल, दालों में साप्ताहिक गिरावट

ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार, उपभोग-आय दोनों में बढ़ोतरी: नाबार्ड सर्वे

ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार, उपभोग-आय दोनों में बढ़ोतरी: नाबार्ड सर्वे

नई चेतना 4.0 अभियान : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 11 मंत्रालयों ने शुरू की संयुक्त पहल

नई चेतना 4.0 अभियान : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 11 मंत्रालयों ने शुरू की संयुक्त पहल

भारत से कब छटेंगे ज्वालामुखी की राख के बादल, किन-किन शहरों में होगा असर? IMD ने बताया

भारत से कब छटेंगे ज्वालामुखी की राख के बादल, किन-किन शहरों में होगा असर? IMD ने बताया