Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

बाज़ार

कोलगेट-पामोलिव इंडिया ने बढ़ती इनपुट लागत के चलते टूथपेस्ट की कीमतों को 5 प्रतिशत तक बढ़ाया

29 मई, 2026 02:04 PM

देश की दिग्गज एफएमसीजी कंपनियों में से एक कोलगेट-पामोलिव इंडिया ने टूथपेस्ट की कीमतों को 5 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि कच्चे माल और पैकेजिंग लागत के बढ़ने के कारण कंपनी ने अपने लोकप्रिय टूथपेस्ट जैसे कोलगेट डेंटल क्रीम और मैक्स फ्रेश की कीमतों में इजाफा किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कोलगेट डेंटल क्रीम के 200 ग्राम प्लस 100 ग्राम प्लस टूथब्रश पैक की कीमत में 8 रुपए की वृद्धि की गई है, जिससे इसकी कीमत बढ़कर 208 रुपए हो गई है।

वहीं, कोलगेट डेंटल क्रीम के 200 ग्राम पैक की कीमत में 5 रुपए की वृद्धि की गई है, जिससे इसकी कीमत 135 रुपए हो गई है। कोलगेट डेंटल क्रीम के 100 ग्राम पैक की कीमत में 3 रुपए की वृद्धि की है, जिससे इसकी कीमत बढ़कर 73 रुपए हो गई है, साथ ही इसकी मात्रा में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

इस बीच, कोलगेट मैक्स फ्रेश ब्लू 70 ग्राम प्लस 15 प्रतिशत अतिरिक्त पैक की कीमत में 4 रुपए की वृद्धि हुई है, जिससे इससे कीमत बढ़कर 83 रुपए हो गई है।

हालांकि, टूथपेस्ट निर्माता के प्रीमियम उत्पादों की कीमतों में अधिक वृद्धि देखी गई है, जिसमें विजिबल व्हाइट पर्पल 200 ग्राम प्लस 20 प्रतिशत अतिरिक्त पैक की कीमत 17 रुपए बढ़कर 395 रुपए हो गई है।

वितरकों ने संकेत दिया कि कम एमआरपी वाले पैकों की कीमतों में तत्काल बदलाव होने की संभावना नहीं है क्योंकि ये श्रेणियां मूल्य-संवेदनशील बनी हुई हैं और मुख्य रूप से आम उपभोक्ताओं को लक्षित करती हैं।

कीमतों में यह ताजा बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब एफएमसीजी कंपनियां कमोडिटीज, पैकेजिंग सामग्री और लॉजिस्टिक्स लागतों में लगातार बढ़ती महंगाई के दबाव से जूझ रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के राजस्व का सबसे बड़ा स्रोत टूथपेस्ट ही है, जो इसके कुल राजस्व का लगभग 80 प्रतिशत है।

दोपहर 12 बजे एनएसई पर कोलगेट-पामोलिव इंडिया के शेयर 0.27 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 2,082 रुपए पर थे।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

भारत का वस्तु निर्यात दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर हो सकता है: रिपोर्ट

भारत का वस्तु निर्यात दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर हो सकता है: रिपोर्ट