Monday, September 07, 2026
BREAKING
कोनोली-कुन्हेमैन की क्यों हुई ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी? समझिए नेसर कैसे बन सकते हैं साउथ अफ्रीका में ट्रंप कार्ड अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी निगाहें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, कूपर कोनोली की हुई वापसी विमेंस एशिया कप: श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, बांग्लादेश को 4 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स ने दूसरी बार जीता यूपी टी20 लीग का खिताब 'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला' साक्षरता से एआई तक, ज्ञान और कौशल से सशक्त बनेगा यूपी : योगी नाग पंचमी पर कुब्रा सैत का जागरूक संदेश - आस्था के नाम पर क्रूरता नहीं संदीपा धर ने शुरू की ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग, सेट से शेयर कीं दिलचस्प झलकियां

खेल

कोनोली-कुन्हेमैन की क्यों हुई ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी? समझिए नेसर कैसे बन सकते हैं साउथ अफ्रीका में ट्रंप कार्ड

07 सितंबर, 2026 01:34 PM

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान हो गया है। मैथ्यू कुन्हेमैन, कूपर कोनोली और माइकल नेसर की टीम में वापसी हुई है। आइए आपको बताते हैं इन तीनों खिलाड़ियों को किस आधार पर टेस्ट टीम में वापस बुलाया गया है।

कूपर कोनोली : ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए ऑलराउंडर कूपर कोनोली ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। लगभग डेढ़ साल बाद कोनोली को दोबारा से टेस्ट टीम में जगह दी गई है। इसका कारण यह है कि कोनोली ने पिछले कुछ समय में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है। बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में कोनोली का प्रदर्शन दमदार रहा था। उन्होंने सीरीज के तीसरे वनडे में 149 रनों की बड़ी पारी खेलकर अपने धैर्य और संयम का परिचय दिया था।

कोनोली तेजी से रन बटोरने में तो माहिर है ही लेकिन उनकी बल्लेबाजी में वो स्थिरता भी नजर आती है, जो टेस्ट फॉर्मेट में कामयाब होने के लिए एक बल्लेबाज के लिए सबसे जरूर मानी जाती है। बल्ले के साथ-साथ वह गेंद से भी अहम योगदान दे सकते हैं। फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में कोनोली का बल्लेबाजी औसत 42.10 का रहा है।

मैथ्यू कुन्हेमैन: साल 2023 में भारत दौरे पर आए मैथ्यू कुन्हेमैन ने अपनी गेंदबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उस सीरीज में कुन्हेमैन ने 3 टेस्ट मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए थे। यही नहीं, बल्कि नाथन लायन के साथ मिलकर वह भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हुए थे। बाएं हाथ के स्पिनर का प्रदर्शन जून में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भी दमदार रहा था और वह घरेलू क्रिकेट में भी लगातार अपनी काबिलियत साबित करते रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने किफायती गेंदबाजी करने के साथ-साथ 3 मुकाबलों में 5 विकेट भी निकाले थे। यही वजह है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें नाथन लायन का साथ देने के लिए एक बार फिर से चुना गया है।

माइकल नेसर:चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज को मिस करने वाले माइकल नेसर की टीम में वापसी हुई है। एशेज सीरीज 2025-26 में नेसर ने अपनी गेंदबाजी से हर किसी को खासा प्रभावित किया था। उन्होंने महज 3 मुकाबलों में 15 विकेट अपने नाम किए थे। साउथ अफ्रीका की उछाल लेती पिचों पर नेसर काफी कारगर साबित हो सकते हैं। गेंद के साथ-साथ वह बल्ले से भी योगदान देने की काबिलियत रखते हैं। नेसर के होने से ऑस्ट्रेलियाई टीम की गेंदबाजी तो मजबूत होगी ही, इसके साथ ही टीम की बललेबाजी में गहराई भी बढ़ेगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी निगाहें

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी निगाहें

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, कूपर कोनोली की हुई वापसी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, कूपर कोनोली की हुई वापसी

विमेंस एशिया कप: श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, बांग्लादेश को 4 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश

विमेंस एशिया कप: श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, बांग्लादेश को 4 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश

रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स ने दूसरी बार जीता यूपी टी20 लीग का खिताब

रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स ने दूसरी बार जीता यूपी टी20 लीग का खिताब

सात्विक-चिराग ने पहली बार जीता चाइना मास्टर्स का खिताब, फाइनल में चीन की जोड़ी को दी शिकस्त

सात्विक-चिराग ने पहली बार जीता चाइना मास्टर्स का खिताब, फाइनल में चीन की जोड़ी को दी शिकस्त

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका और एलेना रायबाकिना चौथे राउंड में आमने-सामने होंगी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका और एलेना रायबाकिना चौथे राउंड में आमने-सामने होंगी

सीपीएल 2026: सुनील नरेन का चला जादू, त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बारबाडोस को 35 रन से हराया

सीपीएल 2026: सुनील नरेन का चला जादू, त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बारबाडोस को 35 रन से हराया

रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग खिताब जीतने वाले पहले श्रीलंकाई बने

रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग खिताब जीतने वाले पहले श्रीलंकाई बने

IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर?

IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर?

बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में…

बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में…